1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: 'साकी गर्ल' कोएना मित्रा ने पहली बार अपनी खराब प्लास्टिक सर्जरी पर तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss 13: 'साकी गर्ल' कोएना मित्रा ने पहली बार अपनी खराब प्लास्टिक सर्जरी पर तोड़ी चुप्पी

 Published : Oct 01, 2019 11:52 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 11:52 pm IST

Bigg Boss 13 की कंटेस्टेंट और साकी गर्ल कोएना मित्रा ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी के खराब होने पर चुप्पी तोड़ी है।

Bigg Boss 13: साकी गर्ल कोएना...- India TV Hindi
Bigg Boss 13: साकी गर्ल कोएना मित्रा ने पहली बार अपनी खराब प्लास्टिक सर्जरी पर तोड़ी चुप्पी Image Source :

मुंबई: अभिनेत्री कोएना मित्रा को साकी गर्ल के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि उन्होंने संजय दत्त की फिल्म मुसाफिर में साकी-साकी गाने से सबको हैरान कर दिया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के बाद, उन्होंने आखिरकार सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 13 की प्रतियोगी बनने के लिए अपना मन बना लिया। जैसे ही उनके नाम की पुष्टि हुई, उनकी अनुपस्थिति से जुड़ी विभिन्न बातचीत के साथ-साथ उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में भी बातें शुरू हो गईं। कोएना ने आखिरकार इस बारे में बात करने का फैसला कर लिया।

बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मनुष्य कई बार गलतियाँ करते हैं, वह भी एक इंसान है। इस बीच, हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में, उन्होंने अपनी नोज जॉब के बारे में कहा। कोएना ने कहा- यह सबसे वर्स्ट पार्ट है इंडस्ट्री की, बहुत सारे लोग नोज जॉब करवाते हैं लेकिन इस बारे में बात नहीं करते हैं। यह कोई क्राइम या पाप नहीं है। ये मेरी स्टोरी का हिस्सा है। मैं इस बारे में बात करने से बचती नहीं हूं। मैं स्टेटमेंट देती हूं इसलिए ये मेरा पीछा नहीं छोड़ता है।

इसके अलावा, कोएना ने कहा, "भले ही आठ-नौ साल हो गए हैं, लेकिन लोग मुझसे इसके बारे में पूछना बंद नहीं करते हैं। इसके अलावा,इन सब चीजों के लिए सिर्फ महिलाओं को ही क्यों फंसाया जाता है। इस इंडस्ट्री के पुरुष भी 50-60 की उम्र में सिर में पूरे बाल और बिना झुर्रियों के दिखते हैं लेकिन उनसे कोई सवाल नहीं पूछता है।

बिग बॉस के घर में कोएना की एंट्री काफी मजेदार रही। सलमान ने लड़कों को पोल डांस करके कोएना को रिझाने को कहा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन