1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को फिर मारा थप्पड़, कहा- 'मैं गेम नहीं, तुझे जीतने आई हूं!'

Bigg Boss 13: शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को फिर मारा थप्पड़, कहा- 'मैं गेम नहीं, तुझे जीतने आई हूं!'

 Published : Jan 13, 2020 04:33 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 04:33 pm IST

बता दें कि वीकेंड का वार में सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज गिल से संभलने की सलाह दी थी। 

bigg boss 13 shehnaaz gill Siddharth Shukla- India TV Hindi
बिग बॉस 13: शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस हफ्ते वीकेंड का वार में शहनाज के व्यवहार पर सलमान खान बेहद नाराज हो गए। इसके साथ ही उन्होंने सिद्धार्थ को शहनाज से दूर रहने की सलाह भी दी, लेकिन आज के एपिसोड का प्रोमो देखकर ऐसा लग रहा है कि सलमान की बात सच साबित होने वाली है।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर सोमवार के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि शहनाज अब खुलेआम सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। वो उनसे कह रही हैं कि, 'मैं तुझसे इतना प्यार करना चाहती हूं कि तुझे बाहर जाकर मेरी बहुत याद आए। मेरा हक है तुझपे। मैं तुझसे प्यार करती हूं। अगर तूने मुझे गले नहीं लगाया तो मैं अपने आप को मारूंगी। तू सिर्फ मेरा है। मुझे गेम नहीं, बल्कि तुझे जीतना है।' इस दौरान शहनाज ने सिद्धार्थ को थप्पड़ भी मारा। 

प्रोमो में शहनाज से सलमान बेहद नाराज हैं। वे कह रहे हैं कि, 'चार लोग तुमको जानने क्या लगे हैं, तुम खुद को कैटरीना कैफ समझने लगी हो?'

बता दें कि वीकेंड का वार में सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला से कहा था कि 'शहनाज तुम्हारे प्यार में पड़ गई है और तुम्हें अब संभलने की जरूरत है। उसके बच्चों जैसे बर्ताव की वजह से वो बाहर खुद मुश्किल में फंस सकती है।'

अब देखना होगा कि क्या शहनाज वाकई में सिद्धार्थ के प्यार में पड़ चुकी हैं या सिर्फ गेम की वजह से वो ऐसा कर रही हैं!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन