1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला संग संबंधों पर बोलीं शहनाज, 'ऐसा फेम नहीं चाहिए मीडिया में'

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला संग संबंधों पर बोलीं शहनाज, 'ऐसा फेम नहीं चाहिए मीडिया में'

 Written By: IANS
 Published : Feb 05, 2020 03:51 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 03:51 pm IST

बिग बॉस 13 में इस हफ्ते प्रेस मीट हुई है। जिसमें शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की।

shehnaaz gill and sidharth shukla- India TV Hindi
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला

'बिगबॉस 13' की प्रतिभागी शहनाज गिल के आंसू तब निकल पड़े जब उनसे मीडिया ने रियलिटी शो में उनके प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला से उनकी दोस्ती के बारे में पूछा। टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट इंडिया टाइम्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रोमो क्लिप में देखा जा सकता है कि घर की प्रतिभागी माहिरा शर्मा की शहनाज को 'गंद' कहने को लेकर आलोचना की जाती है। ऐसे में माहिरा को आगे कहते सुना जाता है कि शहनाज ने एक बार उनसे कहा था कि, "तू क्या है, तेरा लेवल क्या है।"

शहनाज से पूछा जाता है कि वह दावा करती हैं कि वह सिद्धार्थ से भावुक तौर पर जुड़ी हैं, लेकिन फिर बाद में वह सिद्धार्थ के दुश्मन ग्रुप के साथ जाकर बैठती हैं।

वहीं उनकी और सिद्धार्थ की दोस्ती को लेकर जब सवाल उठाया गया और पूछा गया कि क्या यह सिर्फ गेम के लिए हैं, जिसे वह मान लेती हैं। इसके बाद सिद्धार्थ उनसे बहस करने लगते हैं।

इसके बाद शहनाज और सिद्धार्थ को बाथरुम में लड़ते हुए देखा जाता है और शहनाज को रश्मि देसाई से बात करते देखा जाता है।

शहनाज रश्मि से कहती हैं, "ऐसा फेम नहीं चाहिए मीडिया में।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन