1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: दुश्मनी छोड़ सिद्धार्थ और देवोलीना डूबे प्यार में, इनकी केमेस्ट्री से घरवाले भी हैरान

Bigg Boss 13: दुश्मनी छोड़ सिद्धार्थ और देवोलीना डूबे प्यार में, इनकी केमेस्ट्री से घरवाले भी हैरान

 Published : Nov 15, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Nov 15, 2019 05:00 pm IST

बिग बॉस 13 के घर में नया ट्विस्ट आया हुआ है। इस बार दुश्मनी छोड़कर सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना भट्टाचार्जी एक-दूसरे से फ्लर्ट कर रहे हैं।

Bigg boss 13- India TV Hindi
बिग बॉस 13

बिग बॉस 13 के घर में आए दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है। इस बार घर में कुछ ऐसा हो रहा है कि सभी सदस्य हैरान हो गए हैं। दुश्मनी छोड़ सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना एक-दूसरे से फ्लर्ट कर रहे हैं जिसे देख घरवाले भी हैरान हो गए हैं। कैप्टेंसी के टास्क के दौरान भी दोनों एक-दूसरे को देखते नजर आए थे। आज के एपिसोड में दोनों एक-दूसरे से फ्लर्ट करेंगे।

बिग बॉस 13 का नया प्रोमो आया है जिसमें लग्जरी बजट के दौरान देवोलीना और सिद्धार्थ शुक्ला दरवाजे के दूसरे तरफ से एक-दूसरे को देखते हुए नजर आएंगे। वीडियो में एक-दूसरे को देखते हुए देवोलीना कहती हैं- 'रंग में रंग गई हूं।' इस पर सिद्धार्थ कहते हैं-'मेरे रंग में रंग गई ना।'

जिसके बाद सिद्धार्थ देवोलीना ने उनके हाथ को साफ करने के लिए कहते हैं। फिर देवोलीना सिद्धार्थ के हाथ किचन सिंक में साफ करती हैं। इस दौरान सिद्धार्थ कहते हैं जो भी मेरे से बात कर रहा है, नहीं कर रहा है, देख लो एपिक मोमेंट हो रहा है यहां पर। सिद्धार्थ और देवोलीना को प्यार से बात करता देख सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं।

सिद्धार्श और देवोलीना को देखकर शेफाली जरीवाला कहती हैं 'यहां पे किसी की तो लव स्टोरी शुरू हो जाएगी।'

अगली सुबह सिद्धार्थ को शहनाज के साथ बर्तन साफ करता देख सभी घरवाले चौंक जाते हैं। जिसके बाद पारस देवोलीना से कहते हैं 'तुम्हारा प्यार देखो बंदे को बदल दिया।' वहीं शेफाली कहती हैं देवोलीना को सिद्धार्थ के हाथ धोते रहना चाहिए।

लड़ाई-झगड़े के अलावा घरवाले इस समय कुछ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन