1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने एक-दूसरे के लिए किया प्यार का इजहार

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने एक-दूसरे के लिए किया प्यार का इजहार

 Published : Jan 01, 2020 03:39 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 03:39 pm IST

बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को बहुत पसंद किया जा रहा है। आने वाले एपिसोड में दोनों एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आएंगे।

sidharth shukla and shehnaaz gill- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल

बिग बॉस के घर में लड़ाई के साथ-साथ रोमांस भी नजर आता है। रोमांस का यह तड़का लोगों को शो की तरफ ले आता है। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। दोनों की प्यार भरी नोक-झोक दर्शकों को बहुत पसंद आती है। एक-दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त कहने वाले सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल आने वाले एपिसोड में प्यार का इजहार करते नजर आएंगे।

बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में आरती सिंह सिद्धार्थ और शहनाज से एक-दूसरे के बारे में पूछती हैं। सिद्धार्थ कहते हैं मैं शहनाज को दोस्त की तरह पसंद करता हूं। वहीं शहनाज कहती हैं- मुझे इसकी जरुरत भी है और उससे प्यार भी है।

शहनाज के बारे में क्या पसंद है का सिद्धार्थ है तो वह कहते हैं मुझे इसके बारे में कुछ नहीं और सबकुछ पसंद है।

शो की बात करें तो बीते एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को न्यू ईयर पार्टी दी थी। जहां सभी घरवालों ने खूब मस्ती की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन