1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: विकास गुप्ता ने शेयर की सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की रोमांटिक वीडियो

Bigg Boss 13: विकास गुप्ता ने शेयर की सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की रोमांटिक वीडियो

 Published : Jan 05, 2020 05:11 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 05:11 pm IST

बिग बॉस 13 का कुछ समय हिस्सा रह चुके विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की रोमांटिक वीडियो शेयर की है।

Vikas gupta shares romantic video- India TV Hindi
विकास गुप्ता ने शेयर की सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की रोमांटिक वीडियो।

बिग बॉस 13 में देवोलीना की तबीयत खराब होने के बाद उनकी जगह कुछ दिनों के लिए बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता आए थे। विकास गुप्ता को घर में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी बेहद पसंद आई है। उन्होंने सिद्धार्थ और शहनाज की रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विकास गुप्ता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आप कैसे मेरे #खुशी के साथ प्यार में नहीं पड़ सकते हैं और यह लड़की बच्ची और मासूम है। सिद्धार्थ शुक्ला को इसे बहुत समय पहले पहचान लेना चाहिए था। मुझे इन दोनों का रिश्ता बहुत पसंद है और हमेशा इनके साथ खड़ा रहूंगा क्योंकि मुजे पता है शहनाज गिल तुम कितना प्यार करती हो। मैं तुम दोनों को टॉप 3 में देखना चाहता हूं।

जब विकास गुप्ता बिग बॉस के घर में रहे थे तब उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

सिद्धार्थ और शहनाज की नोक-झोक सभी को बेहद पसंद आ रही है। हाल ही में शहनाज के पिता की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने उनके सिद्धार्थ के साथ रिश्ते के लिए हां कर दी थी। उन्होंने कहा था उन्हें कोई परेशानी नहीं है अगर दोनों भविष्य में शादी कर लेते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन