Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Highlights: आज बिग बॉस के घर से शेफाली बग्गा बाहर हो गई हैं। वहीं कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म पंगा के प्रमोशन के लिए आई। आज के एपिसोड में घरवालों के साथ सलमान खान के साथ भी कंगना रनौत मस्ती की।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Highlights: शेफाली बग्गा हुई घर से बेघर, कंगना रनौत ने की घरवालों के साथ मस्ती
Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Highlights: शेफाली बग्गा हुई घर से बेघर, कंगना रनौत ने की घरवालों के साथ मस्ती
Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Live: कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म पंगा के प्रमोशन के लिए आएंगी घरवालों से मिलने।
Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Highlights: शेफाली बग्गा हुई घर से बेघर, कंगना रनौत ने की घरवालों के साथ मस्ती
-
10:54 PM (IST) Jan 05, 2020
शेफाली बग्गा हुई घर से बेघर
घरवालों की सहमति से शेफाली बग्गा घर से बाहर हो गई हैं।
-
10:50 PM (IST) Jan 05, 2020
घरवाले डिसाइड करेंगे कौन निकलेगा घर से बाहर
शहनाज के अलावा बाकि सब सदस्यों को लगता है कि शेफाली बग्गा मधुरिमा की तुलना में कमजोर हैं। इसलिए सभी लोगों ने मिलकर शेफाली बग्गा को घर से बेघर कर दिया।
-
10:32 PM (IST) Jan 05, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला और कंगना का डांस देख शहनाज हो गई इमोशनल
सिद्धार्थ शुक्ला और कंगना रनौत का डांस देखकर शहनाज को बुरा लग गया है। जिसके बाद वह रोने लग गई। शहनाज गिल के लिए जस्सी गिल ने गाया गाना।
-
10:30 PM (IST) Jan 05, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला और पारस के बीच होगा पंगा
सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा डांस करके कंगना को इंप्रेस कर रहे हैं। सिद्धार्थ कर रहे हैं कंगना को इंप्रेस।
-
10:28 PM (IST) Jan 05, 2020
शहनाज और रश्मि देसाई के बीच हुआ डांस ऑफ
शहनाज और रश्मि देसाई के बीच डांस फेसऑफ हुआ। जिसमें दोनों कंगना के गानों पर डांस कर रही हैं।
-
10:27 PM (IST) Jan 05, 2020
आसिम और शेफाली जरीवाला के बीच हुआ पंगा
शेफाली कह रही हैं कि आसिम ने उनके साथ दोस्ती का नाटक किया और उनका इस्तेमाल किया। आसिम और शेफाली के बीच शेफाली जरीवाला जीती पंगा।
-
10:23 PM (IST) Jan 05, 2020
कंगना और जस्सी गिल ने घरवालों को दिया पंगा
सबसे पहले माहिरा और मधुरिमा एक-दूसरे के बारे में बता रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के बारे में वो चीजें बोल रही हैं जो दोनों को पसंद नहीं है।
-
10:08 PM (IST) Jan 05, 2020
शेफाली बग्गा और मधुरिमा हैं बॉटम 2 में
घर में नॉमिनेट हुए बाकि सदस्य सेव हो गए हैं और बॉटम 2 में शेफाली बग्गा और मधुरिमा आए हैं। जिन्हे घरवाले अपनी सहमति से निकालेंगे।
-
10:07 PM (IST) Jan 05, 2020
कॉलर ऑफ द वीक ने पूछा आरती सिंह के लिए सवाल
कॉलर ऑफ द वीक ने आरती सिंह से पूछा आप घर में हर लड़ाई में बीच में घुसती हैं। मगर सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई में आप बीच में क्यों नहीं आती हैं। आरती सिंह ने कहा वह मेरा दोस्त है इसलिए मैं उनको अलग से ले जाकर समझाती हूं ताकि लड़ाई आगे ना भड़े।
-
10:04 PM (IST) Jan 05, 2020
घरवालों से मिलने के लिए गई कंगना रनौत
कंगना रनौत और जस्सी गिल घरवालों से मिलने के लिए घर के अंदर गए।
-
10:03 PM (IST) Jan 05, 2020
कंगना सिखा रही हैं सलमान खान को क्वीन का एक सीन
कंगना रनौत अपनी फिल्म क्वीन का रोने वाला सीन सलमान खान को सिखा रही हैं। अब सलमान खान रोकर कंगना की तरह ये सीन कर रहे हैं।
-
10:02 PM (IST) Jan 05, 2020
कंगना रनौत ने गाया हिमाचली गाना
बिग बॉस में कंगना रनौत हिमाचली गाना गा रही है। यह गाना प्यार को लेकर है।
-
10:01 PM (IST) Jan 05, 2020
कंगना रनौत ले रही हैं सलमान खान से पंगा
कंगना रनौत और सलमान खान मस्ती कर रहे हैं। दोनों अपनी-अपनी फिल्म के डायलॉग घरवालों की तरह तेज आवाज में बोल रहे हैं।
-
9:58 PM (IST) Jan 05, 2020
'पंगा' के प्रमोशन के लिए घर में आईं कंगना रनौत
कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'पंगा' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 13 में आई हैं।
-
9:57 PM (IST) Jan 05, 2020
शहनाज और आरती सिंह कर रही हैं माहिरा के बारे में बात
शहनाज और आरती सिंह बात कर रहे हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला माहिरा के साथ बैठकर बात कर रहे हैं। जो उन्हें बुरा लग रहा है।
-
9:54 PM (IST) Jan 05, 2020
शहनाज और आरती को लगती हैं माहिरा कमजोर
शहनाज गिल, आरती सिंह, शेफाली बग्गा, आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, आसिम को लगती हैं माहिरा शर्मा कमजोर।
-
9:52 PM (IST) Jan 05, 2020
पारस को रश्मि देसाई लगती हैं कमजोर
पारस छाबड़ा, शेफाली जरीवाला और सिद्धार्थ शुक्ला को रश्मि देसाई लगती हैं कमजोर।
-
9:51 PM (IST) Jan 05, 2020
रश्मि देसाई और माहिरा में कौन है घर में स्ट्रॉंग
घरवाले बताएंगे रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा में से उन्हें कौन कमजोर लगता है।
-
9:46 PM (IST) Jan 05, 2020
रश्मि से पूछा आप आरती के साथ खेल रही हैं गेम
रश्मि देसाई से पूछा गया अरहान खान के जाने के बाद आप आसिम के साथ मिलकर गेम खेल रही हैं और कहा आरती सिंह के साथ इमोशनल गेम खेलेंगी।
-
9:44 PM (IST) Jan 05, 2020
विशाल को बोला कंफ्यूज होकर गेम ना खेले
विशाल को ऑडियन्स ने पूछा की आप शहनाज को सिद्धार्थ के खिलाफ भड़काते हैं। आप गेम में कंफ्यूज रहते हैं। नॉमिनेशन के दौरान आप मधुरिमा के साथ एक हो जाती है।
-
9:38 PM (IST) Jan 05, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला से पूछा यह सवाल
सिद्धार्थ शुक्ला से पूछा गया कि आप शहनाज की जगह हमेशा किसी और को सपोर्ट करते हैं? तो घरवाले जो कहते है कि आप सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए शहनाज के साथ हैं? सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा ऐसा कुछ नहीं है।
-
9:32 PM (IST) Jan 05, 2020
ऑडियन्स ने पूछे घरवालों से सवाल
माहिरा से ऑडियन्स ने पूछा क्या आप शहनाज के साथ इसलिए रहती हैं ताकि सिद्धार्थ शुक्ला के गुड बुक्स में रहे? माहिरा ने कहा- नहीं ऐसा कुछ नहीं है। सिद्धार्थ से बात करने से पहले ही वह शहनाज से बात करती थीं तो वह सिद्धार्थ शुक्ला की गुड बु्क्स में रहने के लिए ऐसा कुछ नहीं कर रही हैं।
-
9:24 PM (IST) Jan 05, 2020
शहनाज और पारस के बीच हुई बहस
शहनाज ने पारस का गुब्बारा फोड़ा और कहा माहिरा को बोलो खाना बनाने के बाद उसे जताए नहीं। साथ ही माहिरा हर बार खाना बनाने के बाद जताती है।
-
9:21 PM (IST) Jan 05, 2020
गलतफहमी के गुब्बारे टास्क खेल रहे हैं घरवाले
माहिरा ने की रश्मि देसाई की गलतफहमी दूर। पारस ने शहनाज का गुब्बार फोड़ा और कहा हम सिद्धार्थ से उसके बारे में बात नहीं करते हैं। शेफाली ने फोड़ा रश्मि देसाई का गुब्बार। कहा मैं वीक नहीं हूं। सिद्धार्थ शुक्ला ने भी फोड़ा शहनाज का गलतफहमी का गुब्बार।
-
9:14 PM (IST) Jan 05, 2020
खाने को लेकर घरवाले कर रहे हैं बहस
खाने को लेकर हो रही बहस पर सलमान खान ने पारस को बोला धीरे बात करें।साथ ही अजय देवगन और काजोल के सामने बाकि लोगों को बेवकूफ और एहसान फरामोश बोलने पर पारस को पड़ी डांट।
-
9:09 PM (IST) Jan 05, 2020
लंच को लेकर माहिरा कर रही हैं बात
रोजाना घर में लंच को लेकर हो रही बहस को लेकर माहिरा-रश्मि कर रहे हैं बात।
-
9:05 PM (IST) Jan 05, 2020
पारस की बात सुन रश्मि देसाई को लगा बुरा
पारस छाबड़ा के रोटी को लेकर बोलने वाली बात रश्मि देसाई को बुरी लग गई है। जिसके बाद वह रो रही हैं और कह रही हैं अब वह फल ही खाएंगी।
-
9:03 PM (IST) Jan 05, 2020
पारस छाबड़ा और शेफाली बग्गा के बीच हुई बहस
टास्क के बारे में शेफाली जरीवाला ने पारस को बताया जिसके बाद शेफाली बग्गा की उनसे बहस हो रही है।