Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: वीकेंडे के वॉर में सलमान खान ने इस वीक आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला को पूरे हफ्ते हुई लड़ाई की वजह से डांट लगाई। घर में चल रहे माहौल को लेकर सभी घरवालों को डांट पड़ी। वहीं विशाल आदित्य सिंह, आसिम और माहिरा शर्मा घर से बेघर होने से सेफ हो गए हैं।हिमेश रेशमिया अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' के प्रमोशन के लिए घर में आए।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: आसिम, माहिरा शर्मा और विशाल आदित्य सिंह हुए सेफ
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: आसिम, माहिरा शर्मा और विशाल आदित्य सिंह हुए सेफ
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: पूरे हफ्ते आमिस और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई लड़ाई की वजह से सलमान खान ने लगाई दोनों की डांट।
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: आसिम, माहिरा शर्मा और विशाल आदित्य सिंह हुए सेफ
-
11:08 PM (IST) Jan 25, 2020
विशाल आदित्य सिंह, माहिरा शर्मा और आसिम हुए सेफ
घर से बेघर होने से आसिम, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा सेफ हो गए हैं। इस हफ्ते शेफाली जरीवाला, आरती सिंह, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा में से कोई घर से बाहर होगा।
-
10:37 PM (IST) Jan 25, 2020
सैफ अली खान और अलाया एफ अपनी आने वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' के प्रमोशन के लिए आए
सैफ अली खान और अलाया एफ अपनी आने वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में आए हैं।
-
10:33 PM (IST) Jan 25, 2020
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला कर रहे हैं बात
सिद्धार्थ शुक्ला कह रहे हैं कि मैं आज के बाद तुझसे कभी बात नहीं करुंगा। तू जिन लोगों के साथ है सही है। मैं ऐसा ही हूं और अब ऐसा ही रहूंगी।
-
10:30 PM (IST) Jan 25, 2020
विशाल और सिद्धार्थ शुक्ला कर रहे हैं फिक्स्ड डिपोजिट शब्द के बारे में बात
विशाल और सिद्धार्थ शुक्ला बात कर रहे हैं कि मैं किसी के लिए फिक्स्ड डिपोजिट शब्द का इस्तेमाल नहीं करता हूं। यह शब्द क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है।
-
10:28 PM (IST) Jan 25, 2020
सलमान खान लगा रहे हैं घर के चारों लड़कों की डांट
सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम, विशाल और पारस को डांट लगा रहे हैं। आप तीनों अपनी पर्सनालिटी कैसे दिखा रहे हैं। किसी के घरवालों के बारे में गलत बात ना करें।
-
10:10 PM (IST) Jan 25, 2020
सलमान खान घरवालों को बता रहें हैं फिक्स्ड डिपोजिट का मतलब
सलमान खान घरवालों को फिक्स्ड डिपोजिट का सही मतलब बता रहे हैं। उन्होंने कहा- जो घरवाले इसका गलत मतलब समझ रहे हैं वह सही नहीं है।
-
10:06 PM (IST) Jan 25, 2020
'फिक्स्ड डिपोजिट' शब्द पर घर में हो रही है बहस
सलमान खान घरवालों से पूछ रहे हैं कि यह फिक्स्ड डिपोजिट शब्द कहा से आया है। उसके बाद कहा इस शब्द को गलत तरीके से क्यों लिया जा रहा है।
-
9:59 PM (IST) Jan 25, 2020
सलमान खान ने की आरती सिंह की तारीफ
सलमान खान कह रहे हैं कि पूरे घर में सिर्फ आरती सिंह ही हैं जो सही जा रही हैं। बाकी सभी घरवाले गलत कर रहे हैं।
-
9:58 PM (IST) Jan 25, 2020
सलमान खान लगा रहे हैं पूरे घर को फटकार
सलमान खान कह रहे हैं कि पूरे घर की लेंग्वेज खराब हो गई है। जिससे टॉलरेट नहीं किया जा सकता है।
-
9:54 PM (IST) Jan 25, 2020
सलमान खान लगा रहे हैं सिद्धार्थ और आसिम की डांट
पूरे हफ्ते हो रही सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के बीच हुई लड़ाई की वजह से सलमान खान दोनों को डांट लगा रहे हैं।
-
9:12 PM (IST) Jan 25, 2020
हिमेश रेशमिया ने घरवालों को गन्ने का जूस निकालने का टास्क
हिमेश रेशमिया ने घरवालों को दो टीम में बांट दिया है। जिसके बाद हर टीम को गन्ने का जूस निकालना है। टीम बी सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल सिंह, माहिरा शर्मा और शेफाली जरीवाला ये टास्क जीत गए हैं।
-
9:08 PM (IST) Jan 25, 2020
हिमेश रेशमिया करवा रहे हैं घरवालों से एक्सरसाइज
हिमेश रेशमिया घरवालों को फिट बनाने के लिए आए हैं। वह सभी घरवालों को गार्डन एरिया में एकत्रित करवाकर एक्सरसाइज करा रहे हैं।
-
9:07 PM (IST) Jan 25, 2020
हिमेश रेशमिया ने रश्मि देसाई से मांगी छुपाई हुई चायपत्ती
हिमेश रेशमिया ने माहिरा से चाय पीने बनाने के लिए कहा। जिसके बाद हिमेश रेशमिया रश्मि देसाई से छुपाई हुई चायपत्ती मांगते हैं। जिसके बाद इस बारे में बात होने लगती है।
-
9:05 PM (IST) Jan 25, 2020
बिग बॉस के घर में आए हिमेश रेशमिया
बिग बॉस के नए दिन की शुरूआत हिमेश रेशमिया के साथ हुई। हिमेश रेशमिया अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी हार्डी और हीर के प्रमोशन के लिए आए हैं।