1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: घर की बुरी हालत देखकर खुद सलमान खान सफाई करने पहुंचे, घरवाले हुए शर्मिंदा

Bigg Boss 13: घर की बुरी हालत देखकर खुद सलमान खान सफाई करने पहुंचे, घरवाले हुए शर्मिंदा

 Published : Dec 29, 2019 11:27 am IST,  Updated : Dec 29, 2019 02:39 pm IST

बिग बॉस के घर की सफाई सदस्यों द्वारा ठीक ढंग से न कर पाने के कारण सलमान खान खुद जाकर घर की सफाई करते हैं। जिससे घरवाले काफी शर्मिंदा होते हैं।

Bigg boss 13- India TV Hindi
Bigg boss 13 Image Source : INSTRAGRAM

बिग बॉस 13 में रोजाना कुछ न कुछ नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान ने खुद होस्ट नहीं किया बल्कि रोहित शेट्टी पहुंचे। जिन्होंने घरवालों के साथ कई टास्क करने के साथ-साथ आसिम और सिद्धार्थ के बीच दोस्ती कराई। वहीं बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है। जो घर के इतिहास में पहली बार होने वाला है। इस बार रविवार को आने वाले वीकेंड के वार में घर की खराब हालत देखकर खुद सलमान खान सफाई करने पहुंच गए। जिसे देख घरवाले भी काफी शर्मिंदा हुए। 

लेटेस्ट वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सलमान खान घर के अंदर जाएंगे। उनके साथ 2 क्रू मेंबर भी मौजूद है। वहीं दूसरी और सभी घरवाले बेडरूम में बंद है। जिसके बाद सलमान अंदर पहुंचते ही सबसे पहले खुद किचन साफ करते है। जिसके बाद वह फ्रीज से खराब सब्जियां और अन्य समान निकालते है और उसे डस्टबिन में डाल देते है। जिसमें अरहान शॉरी बोलते है। इस बात पर शहनाज कहती है कि अब सॉरी बोलने से क्या फायदा? सब मेरी ही कप्तानी में होना था। 

यह सब देखकर घरवाले काफी शर्मिंदा होते है। वहीं पारस कहते है कि हमने फ्रीज में देखा ही नहीं। 

र्फीली वादियों में पति निक जोनस का हाथ थामकर वेकेशन एन्जॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, देखें Photos

किचन के बाद सलमान खान बाथरूम साफ करने जाते है। जिसमें विशाल सहित घर के अन्य सदस्य उन्हें सफाई करने से रोकते है और माफी मांगते है। साफ-सफाई करने के बाद सलमान खान घर के मुख्य द्वार से बाहर जाते है और होस्ट करने के लिए मंच में आते हैं। 

स्क्रीन में सलमान खान को देखते ही आसिम उन्हेंन सॉरी बोलते है। जिसमें सलमान खान कहते है कि किस बात की सॉरी। इस घर में किसी को शर्म नहीं है हर कोई अपने को तीस मार खां समझते है। 

आपको बता दें कि इस समय घर की कप्तान शहनाज गिल है। जिसकी कप्तानी में कोई भी सदस्य घर का काम नहीं करना चाहता है। हर कोई एक-दूसरे से उलझता हुआ नजर आ रहा है। जिसके कारण घर का ऐसा हाल हो गया था। इसलिए सलामन खान घर के हर एक सदस्य को सबक उठाने के लिए ऐसी कदम उठाया।  

Bigg Boss 13: घर के अंदर रोहित शेट्टी की हुई एंट्री, सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच कराई सुलह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन