मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों कैलिफोर्निया में हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें ये कपल एक जैसे कपड़े पहनकर बर्फीली वादियों में छुट्टियां एन्जॉय करता नज़र आ रहा है। इनकी फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
Related Stories
प्रियंका ने निक के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बाय विंटर वंडरलैंड... तुम बहुत याद आओगे.. अगले साल मिलते हैं.. #twinning'
इससे पहले प्रियंका ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो अपनी मशीन (स्नोमोबाइल) के साथ राइड करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि निक ने क्रिसमस पर प्रियंका को ये स्नोमोबाइल गिफ्ट किया है।
प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो बर्फ पर एडवेंचर करती दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दो रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट की है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द 'द व्हाइट टाइगर' में राजकुमार राव के साथ नज़र आएंगी।