'बिग बॉस 14' में आज 'वीकेंड का वार' में एक और ट्विस्ट आने वाला है। कल जहां कविता कौशिक और उनके पति रोनित ने आकर अभिनव शुक्ला पर आरोप लगाए तो वहीं आज बेघर हो चुके राहुल वैद्य स्टेज पर एंट्री लेंगे। खास बात है कि शो में उनकी एंट्री को लेकर सलमान खान घरवालों की राय जानने की कोशिश करेंगे। जिसका प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। अब देखना होगा कि राहुल वैद्य घरवालों के सवालों का क्या जवाब देते हैं। इसके साथ ही ये देखना भी दिलचस्प होगा कि कौन आज घर से बेघर होगा।
विकास गुप्ता अर्शी से परेशान होकर अंग्रेजी भाषा में बात कर रहे हैं।विकास के अंग्रेजी में बात करने को लेकर बिग बॉस बार बार उन्हें टोक रहे हैं।
रुबीना दिलैक शॉवर रूम में है। घरवाले बता रहे हैं कि वो बोरिंग हैं या फिर नहीं।
विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच टास्क हो रहा है। घरवालों को बताना है कि किसे वो बॉम्ब से उड़ाना चाहते हैं।
शो में राहुल वैद्य की एंट्री को लेकर सलमान खान घरवालों से एक एक करके जवाब मांग रहे हैं।
राहुल वैद्य ने घर पर एंट्री की। इसके साथ ही अपने मन से शो छोड़ने पर सफाई दे रहे हैं।
अभिनव शुक्ला ने कहा कि एजाज खान को गलतफहमी है फिनाले में उन्हें छोड़कर लोग ऐसे ही पहुंच गए।
जैस्मिन भसीन ने कहा कि एजाज को लगता है कि मेरे अंदर खेल खेलने की क्षमता नहीं है। वो ये गलत सोचते हैं।
अर्शी खान ने विकास गुप्ता का गलतफहमी का गुब्बारा फोड़ा।
कश्मीरा ने कहा कि विकास की सबसे बड़ी गलतफहमी है कि वो सबका गेम जानता है लेकिन ऐसा नहीं है।
अली गोनी और एजाज की बहस हो रही है। अली कह रहे हैं कि आपने कई बार कहा है कि मुझे ये काम करने में दिक्कत है कभी नहीं करूंगा लेकिन आपने वो सभी काम किए हैं।
एजाज खान ने विकास गुप्ता का गलतफहमी का गुब्बारा फोड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है वो जो कहते हैं वही होगा।
राखी सावंत घरवालों के बारे में एक लाइन में अपनी बात कह रही हैं।
संपादक की पसंद