1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 की कंटेस्टेंट रह चुकीं सारा गुरपाल कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

Bigg Boss 14 की कंटेस्टेंट रह चुकीं सारा गुरपाल कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

 Published : Apr 19, 2021 04:36 pm IST,  Updated : Apr 19, 2021 04:36 pm IST

सारा ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने उन लोगों से भी कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए अनुरोध किया है, जो हाल ही में उनके संपर्क में आए थे।

sara gurpal tests coronavirus positive- India TV Hindi
Bigg Boss 14 की कंटेस्टेंट रह चुकीं सारा गुरपाल कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट  Image Source : INSTAGRAM: SARAGURPALS

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में नज़र आ चुकीं सारा गुरपाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने उन लोगों से भी कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए अनुरोध किया है, जो हाल ही में उनके संपर्क में आए थे।

सारा गुरपाल ने ट्वीट किया, 'कोरोना वायरस से पॉजिटिव हो गई हूं। अपना ध्यान रख रही हूं आइसोलेट होकर। मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि अपना पूरा ख्याल रखें और अगर हाल ही में मेरे संपर्क में आए थे तो अपना टेस्ट भी जरूर कराएं।'

नए लुक में स्पॉट हुए सिद्धार्थ शुक्ला, गाड़ी में नारियल पानी पीते दिखे, वायरल हुईं Photos

आपको बता दें कि सारा ने पिछले महीने बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला से मुलाकात की थी। इस दौरान 14वें सीजन के एक और कंटेस्टेंट शहजाद देओल भी नज़र आए थे।

कोरोना वायरस देश में बहुत तेजी से फैल रहा है। हर दिन इसका आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कई फिल्मी और टीवी सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन