1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg boss 14 : ग्रैंड प्रीमियर से पहले 1 मिनट में देखें बिग बॉस का आलीशान घर

Bigg boss 14 : ग्रैंड प्रीमियर से पहले 1 मिनट में देखें बिग बॉस का आलीशान घर

 Published : Oct 02, 2020 02:00 pm IST,  Updated : Oct 02, 2020 02:25 pm IST

थियेटर के अलावा घर के अंदर स्पा और रेस्टोरेंट भी बनाया गया है। इस बार घर के अंदर का नजारा काफी कलरफुल और ब्राइट होगा।

bigg boss 14 video- India TV Hindi
वीडियो में देखें बिग बॉस का घर Image Source : INSTAGRAM

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 जल्द ही शुरु होने वाला है। इसको लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो घर के अंदर का है। इसके जरिए आप पूरे घर की सैर कर सकते हैं। इस बार कंटेस्टेंट्स के लिए थियेटर से लेकर मॉल तक की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

थियेटर के अलावा घर के अंदर स्पा और रेस्टोरेंट भी बनाया गया है। इस बार घर के अंदर का नजारा काफी कलरफुल और ब्राइट होगा। 

Bigg Boss 14: जानिए कब और कहां देखें सलमान खान का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 14

कलर्स ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें मॉल, स्पा और रेस्टोरेंट की झलकी दिखाई गई है। इससे पहले बिग बॉस के घर के अंदर थियेटर, मॉल या रेस्टोरेंट की सुविधा नहीं दी गई है। 

'बिग बॉस 14' के प्रोडक्शन डिजाइनर ओमंग कुमार ने बताया है कि उन्होंने महामारी के बीच नए सीजन के लिए सेट को कैसे तैयार किया है। ओमंग ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमारे लिए 'बिग बॉस' के घर को नए सिरे से तैयार करना उस समय आसान नहीं था, जब लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद था। सीमित संख्या में मजदूर उपलब्ध थे। उनमें से ज्यादातर अपने गांव गए हुए थे। दुकानें बंद थीं। ऑनलाइन डिलीवरी काम नहीं कर रही थी। हम विदेश से कुछ भी आयात नहीं कर सकते थे।"

घर को फिर से डिजाइन करने के लिए ओमंग और टीम को 45 से 50 दिनों का समय लगा। इसकी थीम फ्यूचरिस्टिक है। इस साल, घर के अंदर एक मॉल, एक स्पा और एक थिएटर भी है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन