1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 14 : सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल होंगी जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन

बिग बॉस 14 : सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल होंगी जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन

 Published : Dec 25, 2020 04:23 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 04:23 pm IST

सलमान ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' के सेट पर इस जश्न को मनाया। इस सेलिब्रेशन के लिए शो के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में रवीना टंडन, जैकलीन फर्नाडीज, शहनाज गिल और धर्मेश येलांडे जैसे सितारें शामिल हुए।

salman khan, raveena tandon, jacqueline - India TV Hindi
सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल होंगी जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन Image Source : INSTAGRAM/OFFICIAL ACCOUNTS

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन मनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, लेकिन सेलिब्रेशन की शुरुआत अभी से हो चुकी है। सलमान ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' के सेट पर इस जश्न को मनाया। इस सेलिब्रेशन के लिए शो के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में रवीना टंडन, जैकलीन फर्नाडीज, शहनाज गिल और धर्मेश येलांडे जैसे सितारें शामिल हुए।

बिग बॉस 14 : कश्मीरा शाह ने कहा, राहुल वैद्य, विकास गुप्ता हो सकते हैं विजेता

इस दौरान डांस परफॉर्मेस से लेकर गेम्स और पार्टी तक कई सारी चीजें शामिल होंगी और ये सभी सितारें सलमान के बर्थडे बैश को और भी ज्यादा खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

बिग बॉस के घर में प्रवेश करेंगी सोनाली फोगाट

जहां धर्मेश शो में अपनी डांस परफॉर्मेस से चार चांद लगाने वाले हैं, तो वहीं शहनाज भी हाल ही में वायरल हुए अपने मीम्स 'त्वाडा कुत्ता टॉमी' को रीक्रिएट करती नजर आएंगी।

इनपुट-आईएएनएस

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन