1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14, Ep 3 Updates: गौहर और सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई, अभिनव शुक्ला को मिली इम्युनिटी

Bigg Boss 14, Ep 3 Updates: गौहर और सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई, अभिनव शुक्ला को मिली इम्युनिटी

 Updated : Oct 07, 2020 12:03 am IST

सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान में आज टास्क के दौरान लड़ाई हो गई, वहीं ज्वेल थीफ में सबसे ज्यादा जूलरी जीतकर अभिनव शुक्ला ने जीती इम्युनिटी।

Bigg Boss 14- India TV Hindi
Bigg Boss 14 Image Source : TWITTER/COLORS TV

Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 के पिछले एपिसोड में, रिजेक्ट किए गए प्रतियोगी जान कुमार सानू, सारा गुरपाल और निशांत सिंह मलखानी ने मेन घर में प्रवेश किया, जबकि रुबीना दिलैक को सबसे कमजोर प्रतियोगी निकलीं और अभी भी गार्डेन एरिया में हैं। ज्वेल थीफ टास्क में आज गौहर और हिना राजकुमारियां बनीं, इसी टास्क में गौहर और सिद्धार्थ के बीच लड़ाई हो गई। वहीं टास्क जीतकर अभिनव शुक्ला को इम्युनिटी मिल गई।

आइए देखते हैं सारे अपडेट्स

Bigg Boss 14, Ep 3 Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 12:01 AM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा निक्की करती है मुझसे प्यार

    गौहर, और जैस्मिन सिद्धार्थ शुक्ला को निक्की को लेकर चिढ़ााते हैं, इस पर निक्की कहती हैं कि वो तो सिद्धार्थ से शादी करना चाहती हैं, सिद्धार्थ भी कहते हैं कि वो निक्की से प्यार करते हैं।

  • 11:58 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    कपड़े धोने में छूटे जैस्मिन भसीन के पसीने

    जैस्मिन भसीन कपड़े धुलने में परेशान हो गईं और उन्हें रोना हो गया।

  • 11:43 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    अभिनव शुक्ला को मिली इम्युनिटी

    कार्य के आखिर में अभिनव शुक्ला के पास सबसे ज्यादा जूलरी थी इसलिए अभिनव को इम्युनिटी मिलती है।

  • 11:32 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    ज्वेल थीफ टास्क खत्म

    बिग बॉस ने घोषणा की कि नामांकन कार्य समाप्त हो गया है और सभी को लिविंग रूम में बुलाया गया है। फिर वह उनसे उन गहनों को गिनने के लिए कहते हैं जो उनके पास हैं।

  • 11:21 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    काम्या पंजाबी ने की हिना खान की तारीफ

  • 11:09 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    हिना खान ने सिद्धार्थ शुक्ला से कहा- मुझे तुम पर क्रश है

    जहां गौहर और सिद्धार्थ में लड़ाई हुई वहीं हिना खान ने सिद्धार्थ शुक्ला से कहा मुझे तुमपर क्रश है।

  • 11:05 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    सिद्धार्थ और गौहर में हुई लड़ाई

    गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला में लड़ाई हो गई। गौहर खान बिग बॉस से भी कहती हैं कि ऐसे टास्क देना है तो खुद ही रिजल्ट अनाउंस कर देना चाहिए। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान को टीज करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

  • 10:53 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    पवित्रा पुनिया ने नामांकन के दौर के बारे में बिग बॉस द्वारा दिए गए एक आदेश को पढ़ा। उसी में, वह पढ़ती है कि फ्रेशर्स के पास इस हफ्ते नॉमिनेशन राउंड से खुद को बचाने का मौका होगा। इस टास्क में हिना और गौहर राजकुमारियां हैं और सभी फ्रेशर्स लड़िकयां चोरनी हैं। गौहर और हिना अपने मनपसंद फ्रेशर लड़कों को उनके इम्प्रेस करने पर गहने सौंपकर उन्हें नॉमिनेशन से बचा लेंगी। सिद्धार्थ शुक्ला चोरनी लड़कियों के सरदार हैं और सभी लड़कियों के साथ मिलकर उन्हें गहने चोरी करने हैं।

  • 10:45 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    शुरू हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया

    बिग बॉस ने बताया कि आप सभी इस बार घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। लेकिन बिग बॉस ने कहा कि आपको सुरक्षित होने का मौका मिलेगा। बिग बॉस ने कहा कि जो भी टास्क दिए जा रहे हैं उनमें जीतने पर आप कनफर्म होते जाएंगे।

  • 10:42 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    पवित्रा ने राहुल वैद्य से कहा- उन्हें खाना बनाना चाहिए

  • 10:38 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    एजाज खान अपने रसोई के काम से नाखुश हैं और सीनियर गौहर को भी यही बताते हैं। एजाज का कहना है कि वह एक समय के लिए खाना बनाने को तैयार हैं, लेकिन दिन में दो बार बर्तन धुलने में उनके लिए मुश्किल हो रही है। 

  • 10:37 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    तीसरे दिन की शुरुआत रसोई में मस्ती से होती है

    बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट को किचन में गाला टाइम देते हुए देखा जाता है। इस बीच, पवित्रा और जैस्मीन को निक्की तम्बोली और उसकी उम्र के बारे में बात करते हुए देखा जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन