Bigg Boss 14: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन शुरू हो चुका है। शो के शुरू होते ही प्रतियोगियों के बीच तीखी बहस भी शुरू हो चुकी है। कल जहां जैस्मिन और निक्की तंबोली के बीच घर के काम को लेकर बहस हुई थी, वहीं आज जैस्मिन और रुबीना के बीच बहस हुई।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 14 Updates: गौहर और सिद्धार्थ के बीच होगी लड़ाई, सीनियर्स और फ्रेशर्स में भी होगी खींचतान
Bigg Boss 14 Updates: गौहर और सिद्धार्थ के बीच होगी लड़ाई, सीनियर्स और फ्रेशर्स में भी होगी खींचतान
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन शुरू हो चुका है। शो के शुरू होते ही प्रतियोगियों के बीच तीखी बहस भी शुरू हो चुकी है।
Bigg Boss 14 LIVE Updates
-
12:05 AM (IST) Oct 06, 2020
कल गौहर और सिद्धार्थ के बीच होगी लड़ाई
जहां और गौहर और सिद्धार्थ लड़ेंगे वहीं फ्रेशर्स की भी सीनियर से होगी खींचतान।
-
12:01 AM (IST) Oct 06, 2020
निक्की और सारा के बीच हुई लड़ाई बाद में हो गई दोस्ती
निक्की और सारा के बीच हुई लड़ाई, लेकिन बाद में हो गई दोस्ती। सिद्धार्थ और हिना ने की निक्की की तारीफ।
-
11:40 PM (IST) Oct 05, 2020
रुबीना और जैस्मिन के बीच हुई बहस
रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन के बीच हुई बहस, क्योंकि रुबीना को जूते और चप्पल दोनों चाहिए थे, और जैस्मिन थीं इसके खिलाफ।
-
11:26 PM (IST) Oct 05, 2020
रिजेक्टेड कंटेस्टेंट्स के हिसाब से रुबीना का प्रदर्शन रहा निराशाजनक
रुबीना बाहर रहेंगी बाकी तीन कंटेस्टेंट्स जान, निशांत और सारा अंदर जा सकते हैं।
-
11:14 PM (IST) Oct 05, 2020
बिग बॉस ने रिजेक्टेड कंटेस्टेंट्स को धर्मसंकट में फंसाया
बिग बॉस ने रिजेक्टेड कंटेस्टेंट्स के टास्क पूरा हो जाे के बाद कहा कि वो आपस में डिसाइड करके बता दें कि किसका प्रदर्शन खराब रहा और वो कंटेस्टेंट बाहर रहेगा बाकी सब अंदर आ सकते हैं, अब इस बात को लेकर हो रही है प्रतियोगियों के बीच बहस।
-
11:08 PM (IST) Oct 05, 2020
जान कुमार सानू को कटवाना पड़ा तोता कट बाल
जान को उनके बाल काटने को कहा गया। बीच के बाल को छोड़कर बाकी के बाल ट्रिमर से काटने को कहा गया और वो तैयार हो गए।
-
11:06 PM (IST) Oct 05, 2020
निशांत बिकनी टॉप पहनने के लिए हो गए तैयार
निशांत ने बिकनी पहनने के लिए हां कर दिया, उसके बाद उन्हें दूसरा टास्क दिया गया, और कहा गया कि उन्हें हफ्ते भर माथे पर रिजेक्टेड लिखकर सीनियर्स के सामने हर बार ये कहना होगा कि आई वाज रिजेक्टेड।
-
11:01 PM (IST) Oct 05, 2020
रुबीना ने नहीं पूरा किया अपना टास्क, वहीं सारा ने कटवा लिए बाल
रुबीना से सीनियर्स ने कहा कि अगर उन्हें रिजेक्टेड का ठप्पा हटाकर अंदर आना है तो हफ्ते भर के लिए उन्हें कपड़े नहीं मिलेंगे, जिस कपड़े में हैं वो उसी कपड़े में उन्हें रहना होगा। रुबीना इस टास्क के लिए मना कर देती हैं। इसके बाद सीनियर्स सारा से अपने बाल काटने को कहते हैं, अभिनव कहते हैं कि उन्होंने रुबीना पर प्रैक्टिस की हैं और वो सारा का बाल शोल्डर लेंथ में काट देते हैं। सारा का नया लुक सबको पसंद आता है।
-
10:45 PM (IST) Oct 05, 2020
सारा गुरपाल ने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा जीजा
निक्की को सिद्धार्थ ने कहा कि वो उसे वर्कआउट करा देंगे, मगर सारा ने कहा कि वो ऐसा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वो पंजाब के जीजा हैं। दरअसल सारा सिद्धार्थ को जीजा शहनाज गिल की वजह से कह रही थीं।
-
10:43 PM (IST) Oct 05, 2020
हिना और सिद्धार्थ के बीच चल रही है मीठी नोंक झोंक
-
10:38 PM (IST) Oct 05, 2020
एक साथ 4 लोगों के जिम करने पर हिना खान ने फ्रेशर्स को रोका
हिना खान ने एक बार में दो कंटेस्टेंट्स को जिम जाने को कहा था मगर बाद में जब गौहर ने देखा कई लोग जिम कर रहे हैं तो उन्हों ने हिना को इस बारे में बताया और हिना ने ऐसा करने से मना किया।