1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 Promo: घर का माहौल होगा रोमांटिक, एजाज खान और पवित्रा पुनिया का ये वीडियो हो रहा वायरल

Bigg Boss 14 Promo: घर का माहौल होगा रोमांटिक, एजाज खान और पवित्रा पुनिया का ये वीडियो हो रहा वायरल

 Published : Oct 24, 2020 01:02 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 01:16 pm IST

नए प्रोमो में एजाज खान और पवित्रा पुनिया एक-दूस की आंखों में आंखें डालकर बातें करते नज़र आ रहे हैं।

Bigg Boss 14 new Promo- India TV Hindi
वीकेंड का वार में पवित्रा पुनिया और एजाज खान करेंगे रोमांस ! Image Source : INSTAGRAM

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में वीकेंड का वार में घर का माहौल रोमांटिक होता नज़र आएगा। नए प्रोमो में एजाज खान और पवित्रा पुनिया एक-दूस की आंखों में आंखें डालकर बातें करते नज़र आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें शो के होस्ट सलमान खान, एजाज और पवित्रा को एक-दूसरे को देखने को बोलते हैं। पवित्रा कहती हैं, "एजाज की आखों में मुझे एक छोटा-सा बच्चा दिखाई देता है, जो बहुत क्यूट-सा है। आंखों में प्यार दिखाई देता है।" दोनों एक-दूसरे को तंग करना भी नहीं छोड़ते हैं। पवित्रा एजाज से कहती हैं कि बदतमीज भी है।

Bigg Boss 14 Updates: घर के पहले कैप्टन निशांत से छिनी कैप्टेंसी, राहुल वैद्य और पवित्रा पुनिया में हुआ झगड़ा

बता दें कि घर के अंदर पवित्रा और एजाज का कई बार झगड़ा हो चुका है। दोनों फिलहाल रेड जोन में हैं। जब घर में तीनों सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान थे, तब उनके बीच एक टास्क हुआ था। इसमें हारने पर सिद्धार्थ की टीम में शामिल एजाज और पवित्रा को रेड जोन में जाना पड़ा था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि घर का माहौल ऐसे ही रोमांटिक बना रहेगा या फिर से कोई घमासान मचेगा।

वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान निक्की तंबोली और जान कुमार सानू की दोस्ती पर से पर्दा हटाएंगे। जान की सच्चाई सुनकर निक्की हैरान हो जाएंगी और उनसे दोस्ती तोड़ लेंगी। क्या इनके रिश्ते में दरार आएगी या फिर रिश्ता और मजबूत होगा, ये तो आज के एपिसोड में ही पता चलेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन