Bigg Boss 14, Oct 19 LIVE: बिग बॉस के कल के एपिसोड में बताया गया कि बॉटम 3 में अभिनव शुक्ला, जान कुमार सानू और शहजाद हैं। अब फ्रेशर्स के हाथ में फैसला है कि वो इन तीनों में से किसको बचाना चाहते हैं और किसे बाहर भेजना चाहते हैं। शहजाद और जान ने अपने प्वाइंट्स रखे और बताया कि वे क्यों घर में रहना डिजर्व करते हैं। देखिए लाइव अपडेट्स-
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 14, Oct 19: सिद्धार्थ, हिना और गौहर की टीम में बंटा पूरा घर, कंफर्म होने के लिए भिड़ेंगे एक दूसरे से
Bigg Boss 14, Oct 19: सिद्धार्थ, हिना और गौहर की टीम में बंटा पूरा घर, कंफर्म होने के लिए भिड़ेंगे एक दूसरे से
बिग बॉस 14 के बॉटम 3 में आए शहजाद घर के सदस्यों को कन्विंस करने की कोशिश कर रहे हैं, कि वो घर में रहना डिजर्व करते हैं।
Bigg Boss 14, Oct 19 LIVE
-
11:15 PM (IST) Oct 19, 2020
हर फ्रेशर को तय करना होगा कि वो किस सीनियर की टीम में जाना चाहेगा, ये फैसला उनका शो में आगे बढ़ने या ना बढ़ना भी तय करेगा
-
11:10 PM (IST) Oct 19, 2020
सीनियर्स फ्रेशर्स को उनकी क्वालिटी के आधार पर उनका घर में रहना कितना ठीक है या नहीं इस पर डिसाइड कर रहे हैं
-
11:09 PM (IST) Oct 19, 2020
सीनियर्स बता रहे हैं कि कौन घर वाला कैसा है
-
10:46 PM (IST) Oct 19, 2020
निक्की और राहुल स्टोर रूम से लेकर आए पुतला।
-
10:45 PM (IST) Oct 19, 2020
क्या बिग बॉस के घर में आ रहा है कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट?
-
10:29 PM (IST) Oct 19, 2020
सलमान खान ने शहजाद को बना दिया गायब
-
10:27 PM (IST) Oct 19, 2020
शहजाद को हिना और गौहर ने किया नॉमिनेट
सीनियर्स हिना खान और गौहर खान ने शहजाद को बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया।
-
10:24 PM (IST) Oct 19, 2020
सीनियर्स के हाथों में गया फैसला
4 वोट अभिनव को और 4 वोट जान को मिला अब सलमान ने ये फैसला सीनियर के हाथों में रखा।
-
10:23 PM (IST) Oct 19, 2020
एजाज ने शहजाद को किया नॉमिनेट
एजाज खान ने कहा कि वो सबसे कम कनेक्ट शहजाद से करते हैं इसलिए वो शहजाद को नॉमिनेट करेंगे।
-
10:21 PM (IST) Oct 19, 2020
निक्की, निशांत और राहुल ने अभिनव को किया नॉमिनेट
राहुल ने कहा कि अभिनव की बातें घर से रिलेटेड नहीं होती है और वो रोज एक ही सीटी बजाते हैं जो इरीटेट करती है।
निशांत ने कहा कि अभिनव को घर से जाना चाहिए क्योंकि वो घर के नियम ठीक से समझते भी नहीं हैं।
निक्की ने भी अभिनव को नॉमिनेट किया।
-
10:18 PM (IST) Oct 19, 2020
रुबीना और अभिनव ने भी लिया जान का नाम
रुबीना और अभिनव ने जान कुमार सानू का नाम लेते हुए कहा कि वो जान को बाहर जाना चाहिए।
-
10:17 PM (IST) Oct 19, 2020
शहजाद और जैस्मिन ने जान को किया नॉमिनेट
शहजाद ने जान को नॉमिनेट किया और जैस्मिन ने भी जान को नॉमिनेट करते हुए कहा कि वो बहुत कन्फ्यूज है और खुद को खोता जा रहा है।
-
10:14 PM (IST) Oct 19, 2020
पवित्रा ने शहजाद को बाहर जाने के लिए किया नॉमिनेट
पहले पवित्रा ने जान का नाम लिया, लेकिन बाद में पवित्रा ने नाम बदल दिया और शहजाद को नॉमिनेट कर दिया।