1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 Promo: कविता कौशिक और एजाज खान के बीच सलमान खान के सामने होगा झगड़ा

Bigg Boss 14 Promo: कविता कौशिक और एजाज खान के बीच सलमान खान के सामने होगा झगड़ा

 Published : Nov 01, 2020 02:09 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 02:09 pm IST

Bigg Boss 14 Promo: कविता कौशिक और एजाज खान के बीच सलमान खान के सामने होगा झगड़ा

bigg boss 14 promo- India TV Hindi
बिग बॉस 14 Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री पाने वाली कविता कौशिक और एजाज खान की जमकर लड़ाई होने वाली है। हैरानी की बात ये है कि दोनों होस्ट सलमान खान के सामने ही लड़ने लगते हैं। उन्हें चुप न होता देख सलमान स्टेज से चले जाते हैं। इस दौरान कविता ने एजाज को लेकर कई बातें बोली हैं।

कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर वीकेंड का वार एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें कविता कौशिक और एजाज खान लड़ते दिखाई दे रहे हैं। कविता कहती हैं कि उन्होंने लॉकडाउन में एजाज की काफी मदद की, लेकिन वो अच्छे दोस्त नहीं हैं। ये झगड़ा बढ़ता ही चला जाता है। ऐसे में सलमान नाराज होकर स्टेज से चले जाते हैं। 

Bigg Boss 14 Promo: वीकेंड का वार में आ रही हैं शहनाज गिल, पहली झलक देख फैंस हुए क्रेजी

घर के अंदर एक टास्क भी होगा, जिसमें सभी को एक-दूसरे को टैग देने होंगे। निक्की तंबोली प्रेम का टैग जान कुमार सानू को देंगी तो पवित्रा पुनिया और कविता कौशिक के बीच भी तीखी नोंकझोंक होगी। 

बता दें कि आज घर के अंदर शहनाज गिल भी दाखिल होंगी, लेकिन वो बतौर स्पेशल गेस्ट नज़र आएंगी। उन्हें देखकर घरवालों के साथ-साथ सलमान खान भी मुस्कुरा देते हैं। शहनाज बिग बॉस के 13वें सीजन में नज़र आई थीं और अपनी क्यूटनेस से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन