1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: आज घर से बेघर हो जाएगी पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल!

Bigg Boss 14: आज घर से बेघर हो जाएगी पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल!

 Published : Oct 12, 2020 10:04 am IST,  Updated : Oct 12, 2020 10:04 am IST

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में सोमवार को घर से पहली विदाई यानी एलिमिनेशन तय हो चुका है

Bigg Boss 14: आज घर से बेघर हो जाएगी पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल!- India TV Hindi
Bigg Boss 14: आज घर से बेघर हो जाएगी पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल! Image Source : INSTAGRAM/SARAGURPALS

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में सोमवार को घर से पहली विदाई यानी एलिमिनेशन तय हो चुका है। बिग बॉस फेन क्लब के अपडेट की बात करें तो पंजाब का लोकप्रिय चेहरा बनकर घर में आई सिंगर औऱ एक्ट्रेस सारा गुरपाल घर से बेघर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनेंगी। 

माना जा रहा है कि बिग बॉस ने सीनियर को अधिकार दिया था कि वो किसी भी एक व्यक्ति को घर से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं औऱ तीनो सीनियर ने मिलकर ये तय किया कि सारा गुरपाल पहले ही हफ्ते में किसी को खास इंप्रेस नहीं कर पाईं। इसलिए आज रात को सारा गुरपाल की घर से विदाई तय मानी जा रही है।

रविवार को वीकेंड के वार की बात करें तो सलमान खान ने सभी फ्रेशर को चेताया था कि सही से रहें और ऐसा न करने पर घर से बाहर करने की चेतावनी भी दे डाली थी। 

Bigg Boss 14 Weekned Ka Vaar Highlights: सोमवार को एक प्रतियोगी हो जाएगा घर से बेघर!

सलमान खान ने सारा की बात करते हुए ये भी कहा था कि वो कुछ खास करती हुई नहीं दिख रही है। दूसरी तरफ सीनियर्स को भी सारा में वो बात नहीं दिखी थी कि वो लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन कर पाएंगी। 

अमिताभ बच्चन की 'मर्द' फिल्म देखकर सीने में मर्द लिखवाना चाहते थे मनीष पॉल

सारा गुरपाल पंजाब की तरफ से हिमांशी खुराना और शहनाज गिल के बेहतरीन प्रदर्शन की कड़ी में बिग बॉस में इन्वाइट की गई थी, लेकिन जहां शहनाज फाइनल तक पहुंची और हिमाी ने भी बिग बॉस में काफी इंप्रेसिव काम किया था, उस लिहाज से सारा प्रभावहीन साबित हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन