1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन की 'मर्द' फिल्म देखकर सीने में मर्द लिखवाना चाहते थे मनीष पॉल

अमिताभ बच्चन की 'मर्द' फिल्म देखकर सीने में मर्द लिखवाना चाहते थे मनीष पॉल

 Published : Oct 11, 2020 08:53 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 08:53 pm IST

महानायक अभिताभ बच्चन रविवार को 78 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर होस्ट मनीष पॉल ने शुभकामनाएं दीं।

अमिताभ बच्चन की 'मर्द' फिल्म देखकर सीने में मर्द लिखवाना चाहते थे मनीष पॉल- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन की 'मर्द' फिल्म देखकर सीने में मर्द लिखवाना चाहते थे मनीष पॉल Image Source : INSTAGRAM/MANIESH PAUL

मुंबई: अभिनेता और टेलीविजन होस्ट मनीष पॉल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। उनका कहना है कि महानायक उन्हें हमेशा प्रेरित करते रहते हैं। मनीष पॉल ने अपने इंस्टाग्राम पर कौन बनेगा करोड़पति के सेट से महानायक साथ तस्वीर साझा की।

'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन' से 'मूंछें हो तो नत्थूलाल जैसी' तक, ये हैं अमिताभ बच्चन के 20 हिट डॉयलाग्स

उन्होंने अमिताभ बच्चन को याद करते हुए लिखा, "मैं दिल्ली की एक छोटी सी जगह मालवीय नगर का रहने वाला हूं। मुझे आज भी याद है, जब हमने आपकी फिल्म 'मर्द' देखी। फिल्म में आपने अपने सीने में मर्द लिखवाया था, जिसे देख मैने अपने मां से जिद की कि मैं भी अपने सीने पर मर्द लिखवाना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा कि जब मैं दूध लेने के लिए कतार में लगता था तो, आपके फिल्म का डायलॉग मारता था, 'हम जहां खड़े होते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है'। उस समय मेरे मां ने मुझसे कहा था कि एक दिन तू जरूर इनके साथ काम करेगा।

महानायक अभिताभ बच्चन रविवार को 78 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर होस्ट मनीष पॉल ने शुभकामनाएं दीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन