1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 Promo: गेम को पलटने आ रही हैं कविता कौशिक और नैना सिंह, देखिए धमाकेदार वीडियो

Bigg Boss 14 Promo: गेम को पलटने आ रही हैं कविता कौशिक और नैना सिंह, देखिए धमाकेदार वीडियो

 Published : Oct 24, 2020 01:27 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 01:27 pm IST

गेम का पूरा सीन पलटने के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक और नैना सिंह घर के अंदर बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स दाखिल होंगे। 

bigg boss 14 wild card contestants- India TV Hindi
बिग बॉस 14 नया प्रोमो Image Source : INSTAGRAM: @COLORSTV

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में शनिवार को वीकेंड का वार में नया धमाल मचने वाला है। गेम का पूरा सीन पलटने के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक और नैना सिंह घर के अंदर बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स दाखिल होंगे। 

कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें कविता कौशिक और नैना सिंह स्टेज पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "कविता कौशिक और नैना सिंह आ रही हैं बिग बॉस के घर में पलटने इस गेम का पूरा सीन। देखिए कहानी में आए इस नए ट्विस्ट को वीकेंड का वार पर आज रात 9 बजे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन