1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15, Day 5 Promo | बिग बॉस के फैसले के खिलाफ भड़क गए घरवाले, बगावत पर उतारू हैं ये कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 15, Day 5 Promo | बिग बॉस के फैसले के खिलाफ भड़क गए घरवाले, बगावत पर उतारू हैं ये कंटेस्टेंट्स

 Published : Oct 06, 2021 06:53 pm IST,  Updated : Oct 06, 2021 06:53 pm IST

शो के हालिया प्रोमो में देखा गया है कि जय भानुशाली, उमर रियाज जैसे कंटेस्टेंट्स ने खास तौर पर बिग बॉस के इस फैसले के खिलाफ खड़े नजर आए। 

Bigg Boss- India TV Hindi
Bigg Boss 15, Day 5 Promo | बिग बॉस के फैसले के खिलाफ भड़क गए घरवाले, बगावत पर उतारू हैं ये कंटेस्टेंट्स Image Source : VOOT

बिग बॉस सीजन 15 के कंटेस्टेंट्स का गुस्सा बिग बॉस पर ही फूटा है। हालिया प्रोमो में बिग बॉस के फैसले के ही खिलाफ जंगलवासियों ने बगावत छेड़ दी है। प्रतीक सहजपाल द्वारा कांच तोड़े जाने के बाद बिग बॉस ने पूरे घर वालों को इसकी सजा दी। उन्होंने पूरे जंगलवासियों को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया।

बिग बॉस के इस फौसले का घर वाले विरोध करते नजर आ रहे हैं। शो के हालिया प्रोमो में देखा गया है कि जय भानुशाली, उमर रियाज जैसे कंटेस्टेंट्स ने खास तौर पर बिग बॉस के इस फैसले के खिलाफ खड़े नजर आए। प्रोमो के मुताबिक, जय भानुशाली ने कहा कि वह शो में वीकेंड के वार एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं जहां सलमान खान बाकी कंटेस्टेंट्स से मुखाबित होंगे। वहीं उमर रियाज बिग बॉस के घर में प्रतीक सहजपाल को लूजर बताया।

यहां देखें प्रोमो

पिछले एपिसोड में क्या हुआ था

सीजन के चौथे दिन टास्क के दौरान जय भानुशाली मैप को ढूंढने के लिए घर के अंदर आते हैं। इसी दौरान उनका और प्रतीक सहजपाल का झगड़ा हो जाता है। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे को गाली गलौज भी देने लगते हैं। जय भानुशाली प्रतीक से कहते हैं, ''तूने कॉलर पर हाथ लगाया, गेम ओवर...उसके बाद कोई रूल्स नहीं है मेरे लिए।''

जय भानुशाली, प्रतीक को गाली देते हैं जिसके बाद से प्रतीक सहजपाल भड़क उठते हैं। उन्होंने इसे लेकर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। प्रतीक को निशात भट्ट समझाते हैं लेकिन प्रतीक गुस्से में 'बिग बॉस' के घर में लगे कांच को तोड़ देते हैं। इस एक्टिविटी के बाद ईशान और प्रतीक का भी झगड़ा और बढ़ जाता है। 

प्रतीक सहजपाल गुस्से में घर की संपत्ति तोड़ देते हैं, जिसका खामियाज़ा पूरे जंगलवासी को भुगतना पड़ता है। बिग बॉस प्रतीक के हिंसक होने और घर का कांच तोड़ने के लिए पूरे जंगलवासियों को नॉमिनेट कर देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन