1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: VIP क्लब के मेंबर्स के बीच 'जेल की सजा' टास्क बो रहा है दुश्मनी के बीज

Bigg Boss 15: VIP क्लब के मेंबर्स के बीच 'जेल की सजा' टास्क बो रहा है दुश्मनी के बीज

 Published : Nov 16, 2021 10:31 pm IST,  Updated : Nov 16, 2021 10:31 pm IST

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 को कंटेस्टेंट्स की बॉन्डिंग अब जवाब देने लगी है।   

Bigg Boss- India TV Hindi
 Bigg Boss 15: VIP क्लब के मेंबर्स के बीच 'जेल की सजा' टास्क बो रहा है दुश्मनी के बीज Image Source : COLORS TV

कलर्स के बिग बॉस के हालिया एपिसोड में ड्रामा कई गुना बढ़ गया है। प्रतियोगियों को अपने व्यवहार को नियंत्रण में रखने के लिए कई बार चेतावनी दी गई है। फिर भी, उनमें से कुछ इन चेतावनियों को हल्के में ले रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें याद रखने वाला सबक सिखाने का फैसला किया है। वर्षों की लंबी परंपरा 'जेल की सजा' को बिग बॉस ने इस सीजन में शुरुआत कर दी गई है। वीआईपी प्रतियोगियों, करण, तेजस्वी, विशाल, निशांत और उमर को यह तय करना है कि जय और प्रतीक में से कौन जेल का हकदार है। 

शो तब अप्रत्याशित मोड़ लेता है कि किसे दंडित किया जाना है? यह तय करने के बजाय, वीआईपी आपस में लड़ने लगते हैं! वे सभी एक दूसरे पर बोलना शुरू करते हैं। निशांत को लगता है कि उमर का सवाल करना बेकार है और करण यहां तक कह देते हैं कि इसमें समय बर्बाद हो रहा है। उमर उनके बयान से नाराज हो जाते हैं और करण और विशाल पर बेरहमी दिखाते के लिए चिल्लाना शुरू कर देते हैं। करण नाराज हो जाते हैं और गुस्से में टेबल पर लात मार देते हैं!

इस बीच वीआईपी, गैर-वीआईपी को निर्देश देते हैं कि वे टास्क में केवल कुछ खाने के सामान पर ध्यान केंद्रित करें। सिम्बा और राजीव को सभी के हिस्से का खाने-पीने का सामान हड़पने के लिए केवल दो मिनट का समय दिया जाता है, और वे जैसा कहा जाता है वैसा ही करते हैं। लेकिन घरवालों को जल्द ही एहसास हो जाता है कि उनके पास राशन की कमी हो गई है। 

खाने-पीने की चीजों को तरजीह न देने पर हर कोई वीआईपी पर भड़कने लगता है। नेहा इस पेंच के लिए उनके पीछे पड़ जाती हैं और तेजस्वी को ब्रेनलेस भी कह देती हैं! क्या इससे वीआईपी और गैर-वीआईपी के बीच की खाई और गहरी होगी? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन