1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: जंगल में 'बिग बॉस' का घर ढूंढ रहे थे सलमान खान, लेकिन रेखा ने दिया ट्विस्ट

Bigg Boss 15: जंगल में 'बिग बॉस' का घर ढूंढ रहे थे सलमान खान, लेकिन रेखा ने दिया ट्विस्ट

 Published : Aug 29, 2021 07:25 am IST,  Updated : Aug 30, 2021 10:34 am IST

इस प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान जंगल में बिग बॉस का घर खोज रहे हैं। तभी रेखा उनसे ट्विस्ट के बारे में बताती हैं।

Bigg Boss 15 new promo salman khan jungle twist rekha watch - India TV Hindi
'बिग बॉस 15' का नया प्रोमो  Image Source : INSTA: COLORSTV

पॉपलुर रिएलिटी शो बिग बॉस के नए यानि 15वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका पहला प्रोमो सामने आ चुका है, लेकिन अब एक और प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें होस्ट सलमान खान जंगल में 'बिग बॉस' का घर ढूंढते नज़र आ रहे हैं। रेखा की आवाज़ के जरिए ये बताया गया है कि इस बार शो में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। 

इस प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान जंगल में बिग बॉस का घर खोज रहे हैं। रेखा उनसे कहती हैं- 'सलमान 15 साल से था आपका इंतजार, अब जाकर कहीं आया दिल को करार।' इसके बाद सलमान बोलते हैं- 'आई एम वेरी शुक्रगुज़ार आपका विश्वसुंट्री, लेकिन यहीं कहीं था बिग बॉस का घर जो कहीं नज़र नहीं आ रहा है।' फिर रेखा बताती हैं- 'मेरी जान इस बार घरवालों को पहले ये जंगल करना होगा पार, तब जाकर खुलेंगे बिग बॉस के द्वार।'

Bigg Boss 15 के प्रोमो में अपनी आवाज देंगी रेखा, शो को लेकर जानिए क्या है अभिनेत्री की राय

इस वीडियो में सलमान आगे कहते हैं- 'आप लोग बहुत हंसने वाले हैं, क्योंकि सदस्य बहुत बुरी तरह से फंसने वाले हैं। संकट इन जंगल, फैलाएगा दंगल के दंगल।' कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'क्या आप तैयार हैं बिग बॉस 15 के लिए? जल्द आ रहा है।'

इससे पहले बिग बॉस 15 का पहला प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमें पेड़ की आवाज के रूप में रेखा से परिचय करवाया गया था। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन