1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: जय भानुशाली के गाली देने पर भड़के प्रतीक सहजपाल, कर डाली ये हरकत

Bigg Boss 15: जय भानुशाली के गाली देने पर भड़के प्रतीक सहजपाल, कर डाली ये हरकत

 Published : Oct 05, 2021 11:13 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 11:13 pm IST

शो के हालिया एपिसोड में प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली की लड़ाई देखने को मिली।

Bigg Boss- India TV Hindi
Bigg Boss 15: हाथापाई के बीच जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच हुई गाली गलौज Image Source : VOOT

बिग बॉस 15 का प्रीमियर एपिसोड भले ही कमजोर नोट पर शुरू हुआ हो, लेकिन प्रतियोगियों ने दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सलमान खान ने जय भानुशाली, उमर रियाज, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, विधि पांड्या, डोनल बिष्ट, विशाल कोटियन, अफसाना खान, सिम्बा नागपाल, साहिल श्रॉफ, अकासा सिंह और ईशान सहगल को बिग बॉस जंगल की 'प्राणी' के रूप में पेश किया। बाद में, बिग बॉस ओटीटी फाइनलिस्ट शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट को बिग बॉस के घर में एंट्री की।

शमिता, प्रतीक और निशांत एकमात्र ऐसे प्रतियोगी बने जो बिग बॉस के घर की लग्जरी का आनंद ले रहे हैं। वे एलिमिनेशन से सुरक्षित हैं और उनके पास बिग बॉस के घर में रहने तक कप्तान बनने का मौका भी है।

 जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच आई हाथापाई की नौबत

 शो में जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच पहले से ही काफी तनातनी नजर आई। दोनों के बीच कौन ज्यादा बड़ा सेलिब्रिटी है इसे लेकर लड़ाई होती है।

हालिया एपिसोड में टास्क के दौरान जय भानुशाली मैप को ढूंढने के लिए घर के अंदर आते हैं। इसी दौरान उनका और प्रतीक सहजपाल का झगड़ा हो जाता है। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे को गाली गलौज भी देने लगते हैं। जय भानुशाली प्रतीक से कहते हैं, ''तूने कॉलर पर हाथ लगाया, गेम ओवर...उसके बाद कोई रूल्स नहीं है मेरे लिए।''

जय भानुशाली, प्रतीक को गाली देते हैं जिसके बाद से प्रतीक सहजपाल भड़क उठते हैं। उन्होंने इसे लेकर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। प्रतीक को निशात भट्ट समझाते हैं लेकिन प्रतीक गुस्से में 'बिग बॉस' के घर में लगे कांच को तोड़ देते हैं। इस एक्टिविटी के बाद ईशान और प्रतीक का भी झगड़ा और बढ़ जाता है। 

प्रतीक सहजपाल गुस्से में घर की संपत्ति तोड़ देते हैं, जिसका खामियाज़ा पूरे जंगलवासी को भुगतना पड़ता है। बिग बॉस प्रतीक के हिंसक होने और घर का कांच तोड़ने के लिए पूरे जंगलवासियों को नॉमिनेट कर देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन