1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. BIGG BOSS OTT Aug 26 HIGHLIGHTS :टास्क के दौरान हाथापाई करने पर जीशान खान हुए घर से बेघर, फूट-फूटकर रोईं दिव्या

BIGG BOSS OTT Aug 26 HIGHLIGHTS :टास्क के दौरान हाथापाई करने पर जीशान खान हुए घर से बेघर, फूट-फूटकर रोईं दिव्या

 Updated : Aug 26, 2021 08:27 pm IST

बिग बॉस ओटीटी में आज जीशान खान घर से बेघर हो गए। एक टास्क के दौरान प्रतीक और जीशान के बीच हाथापाई हुई। जिससे बिग बॉस ने ये टास्क रद्द कर दिया और इस दौरान की गई हरकत के लिए जीशान को घर से बेघर भी किया।

ZEESHAN KHAN AND PRATEEK - India TV Hindi
जीशान खान और प्रतीक सहजपाल  Image Source : INSTAGRAM/VOOT

BIGG BOSS OTT Aug 26 HIGHLIGHTS: करन जौहर का शो बिग बॉस ओटीटी जब से शुरू हुआ है तभी से सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन से एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। इनके बीच लड़ना-झगड़ना और गाली-गलौच करना आम बात हो गई है। आज के शो में डॉमिनो टास्क के दौरान जीशान खान और प्रतीक सहजपाल एक-दूसरे के साथ झगड़ते नजर आए। पहले तो दोनों के बीच मुंह जबानी लड़ाई शुरू हुई फिर धक्का-मुक्की होने लगी और आखिरकार दोनों हाथापाई पर उतर आए। दोनों को आपस में भिड़ता देख घरवालों को बीच-बचाव करने आना पड़ा। हालांकि, इसके बाद भी दोनों का झगड़ना बंद नहीं हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को गालियां भी दीं। 

प्रतीक और जीशान के बीच हुई इस लड़ाई के कारण बिग बॉस ने टास्क को बीच में ही रद्द कर दिया। साथ ही जीशान खान को घर से बेघर भी कर दिया। ये देखकर दिव्या अग्रवाल काफी भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। 

बता दें कि अभी तक बिग बॉस के घर से उर्फी जावेद, रिद्धिमा पंडित और करण नाथ बाहर हो चुके हैं।  

आज के एपिसोड में और क्या हुआ देखिए शो की हाईलाइट्स-

 

BIGG BOSS OTT Aug 26 LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 8:01 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    जीशान के जाने से दुखी हुए मिलिंद। 

  • 7:58 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    राकेश के सामने मुसीबत। दिव्या को समझाया तो शमिता हुईं नाराज। 

  • 7:54 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    दिव्या को समझाने की कोशिश कर रहे हैं राकेश बापट। 

  • 7:50 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    घर से बेघर हुए जीशान खान। 

     

  • 7:46 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    नियमों का उल्लंघन करने पर बिग बॉस ने रद्द किया फ्लैग टास्क।

  • 7:36 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    दिव्या और मूस आपस में भिड़े। प्रतीक का गुस्सा चरम पर। 

  • 7:33 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

  • 7:28 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    प्रतीक और जीशान आपस में भिड़े। 

  • 7:25 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

  • 7:25 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    टॉस्क के दौरान प्रतीक ने तोड़े फ्लैग्स। दिव्या को आया गुस्सा। 

  • 7:19 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    टॉस्क के लिए नए कनेक्शन क्या एकसाथ खेल पाएंगे फेयर गेम? 

  • 7:14 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    नए बॉस मैन और बॉस लेडी के लिए टॉस्क शुरू ।

  • 7:10 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    अक्षरा और प्रतीक भी हुए भावुक। टास्क के दौरान हुए नोंक-झोंक पर कर रहे बातचीत।

  • 7:06 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    मिलिंद गाबा को मनाने की कोशिश कर रही हैं नेहा भसीन।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन