1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss OTT September 13, Highlights: बिग बॉस ओटीटी में रश्मि-देबोलीना मेहमान बनकर होंगी शामिल

Bigg Boss OTT September 13, Highlights: बिग बॉस ओटीटी में रश्मि-देबोलीना मेहमान बनकर होंगी शामिल

 Updated : Sep 13, 2021 10:15 pm IST

बिग बॉस ओटीटी काफी दिलचस्प हो गया है, और शो में आज देबोलीना और रश्मि देसाई मेहमान बनकर पहुंचे थे।

Bigg Boss OTT- India TV Hindi
Bigg Boss OTT Image Source : INSTAGRAM

Bigg Boss OTT:  बिग बॉस ओटीटी काफी दिलचस्प हो गया है, और शो में आज देबोलीना और रश्मि देसाई मेहमान बनकर पहुंचे। दोनों ने बहुत से मजेदार टास्क घरवालों से कराए। वरुण सूद भी आज घर में पहुंचे और दिव्या से बहुत सी प्यार भरी बातें कहीं। वरुण ने सभी घरवालों से भी बात की और प्रतीक को अपना दोस्त बताया।

Bigg Boss OTT September 13, LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 8:17 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    शमिता और दिव्या बात करती हैं और दिव्या उन्हें समझाती हैं कि वो वरुण से बहुत प्यार करती हैं और शादी में बुलाएंगी वक्त रहा तो आना। शमिता ने कहा कि वो राकेश से अपने इशू सॉल्व करेंगी।

  • 8:13 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    राकेश ने कहा कि वो इस टाइप के गेम के लिए नहीं बने हैं, उनसे नहीं हो पा रहा है।

  • 8:05 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    वरुण ने सभी घरवालों के बारे में बात की और बताया कि कौन कैसा खेल रहा है।

  • 8:05 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    वरुण सूद पहुंचे बिग बॉस ओटीटी के घर, दिव्या हुईं खुश।

  • 7:58 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    दिव्या ने कहा कि वो खुद को और शमिता को टॉप 2 में देखती हैं।

  • 7:57 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    प्रतीक ने कहा कि वो सिर्फ अपने आपको और निशांत को ही टॉप 2 में देखते हैं।

  • 7:56 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    दिव्या ने कहा कि वो प्रतीक के साथ होती तो उनका कनेक्शन बेस्ट होता, लेकिन अच्छा है कि मेरा कोई कनेक्शन नहीं था।

  • 7:43 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    निशांत ने कहा कि राकेश और नेहा के लिए उन्हें नहीं लगता है कि वो आगे जा पाएंगे।

  • 7:42 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    निशांत ने कहा कि वो टॉप 2 में अपने साथ शमिता और प्रतीक को देखना चाहेंगे।

  • 7:26 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    शमिता और दिव्या में कौन है ज्यादा हॉट, इस सवाल से परेशान राकेश। लेकिन बाद में शमिता को डिक्लेयर किया ज्यादा हॉट।

  • 7:16 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    देबोलीना और शमिता दोनों ने शमिता और राकेश से पूछा कि क्या वो एक दूसरे के लिए ट्रॉफी सैक्रिफाइज करेंगे, दोनों ने कहा कि नहीं वो ऐसा नहीं करेंगे।

  • 7:13 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    बिग बॉस ओटीटी के घर में आज बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स देबोलीना और रश्मि देसाई मेहमान बनकर पहुंची हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन