1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss OTT Sept 11 HIGHLIGHTS: मूस और प्रतीक के बीच फिर हुई दोस्ती, दिव्या-राकेश की बॉन्डिंग देख शमिता हुईं खफा

Bigg Boss OTT Sept 11 HIGHLIGHTS: मूस और प्रतीक के बीच फिर हुई दोस्ती, दिव्या-राकेश की बॉन्डिंग देख शमिता हुईं खफा

 Updated : Sep 11, 2021 08:23 pm IST

बिग बॉस ओटीटी का आज का एपिसोड काफी मजेदार रहा। कंटेस्टेंट्स ने धूमधाम से गणपति का स्वागत किया।

BIGG BOSS OTT - India TV Hindi
बिग बॉस ओटीटी  Image Source : INSTAGRAM/VOOT

Bigg Boss OTT September 11 HIGHLIGHTS: बिग बॉस ओटीटी का आज का एपिसोड मस्ती और एमोशन से भरा रहा। शो के शुरूआत में राकेश बापट और दिव्या अग्रवाल के बीच बढ़ती दोस्ती को देख शमिता खफा नजर आईं। उन्होंने नेहा भसीन से अपनी भावनाएं वयक्त की। वहीं, दूसरी तरफ मूस और प्रतीक के बीच दोस्ती में आए दरार से मूस परेशान दिखीं। जिसके बाद शमिता ने दोनों से बाद करके उनका सुलह करवाया। इसके बाद सभी घरवालों ने गणपति की स्थापना की और साथ मिलकर पूजा-अर्चाना भी की।

आज बिग बॉस ने घरवालों को दो टास्क दिए। जिसमें से पहले टास्क में दो अलग-अलग टीम्स को एक पजल सॉल्व करने को कहा गया। इस टास्क में प्रतीक, नेहा और राकेश ने बाजी मारी। उन्हें स्विगी की तरफ से एक गिफ्ट दिया गया। इसके अलावा इस हफ्ते के लग्जरी बजट के लिए डॉग इन द बोन टॉस्क दिया गया। जिसके विनर शमिता, दिव्या और राकेश रहे। जिन्हें एक फूड आइटम्स का गिफ्ट हैंपर मिला। इस टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल, नेहा भसीन से नाराज हो गए। उनका कहना था कि नेहा ने उनकी बात नहीं सुनी। 

देखिए शो से जुड़े हाइलाइट्स- 

BIGG BOSS OTT 11 SEPTEMBER LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 7:52 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    टास्क के दौरान बात न सुने जाने पर नेहा भसीन से नाराज हुए प्रतीक सहजपाल। 

  • 7:52 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    विनर टीम को मिला लग्जरी बजट। गिफ्ट के तौर पर खाने की चीजों का गिफ्ट हैंपर पाकर खुश हुए शमिता, दिव्या और राकेश। 

  • 7:48 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    डॉग इन द बोन टॉस्क के विनर बने शमिता, दिव्या और राकेश। 

  • 7:44 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    टास्क के दौरान कंफ्यूज नजर आए सभी कंट्स्टेंट्स। 

     

  • 7:36 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    टास्क के दौरान प्रतीक ने शमिता के गाल पर दिया किस। 

     

  • 7:32 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    लग्जरी बजट कार्य शुरू। 

  • 7:31 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

  • 7:28 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    शमिता ने नेहा को बताया कि कैसे राकेश महज एक हफ्ते में काफी बदल गए। 

  • 7:24 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    प्रतीक, नेहा और राकेश ने जीता स्विगी टास्क। 

  • 7:21 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    शुरू हुआ फूड टास्क। कौन मारेगा बाजी? 

  • 7:17 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    प्रतीक और मूस की दोस्ती में आ गया है दरार। सुलह कराने की कोशिश कर रही हैं शमिता शेट्टी। 

  • 7:15 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

  • 7:11 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    घरवालों ने धूमधाम से किया गणपति का स्वागत 

  • 7:09 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    नेही भसीन, प्रतीक को बता रही हैं कि मूस उन्हें पसंद करती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन