1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss OTT: फिजाओं में छा रहा है शमिता शेट्टी और राकेश बापट का 'प्यार', हाथों में हाथ डाले आ रहे हैं नज़र

Bigg Boss OTT: फिजाओं में छा रहा है शमिता शेट्टी और राकेश बापट का 'प्यार', हाथों में हाथ डाले आ रहे हैं नज़र

 Published : Aug 25, 2021 03:31 pm IST,  Updated : Aug 25, 2021 04:11 pm IST

राकेश को शमिता के साथ प्यार भरी छेड़खानी करते देखा गया है, वह राकेश के कमेंट्स पर शरमा भी जातीं है। सिर्फ घरवाले ही नहीं, फैंस भी उनके बीच एक शानदार बॉन्डिंग की गवाह बन रहे हैं।

Bigg Boss OTT- India TV Hindi
फिजाओं में छा रहा है शमिता शेट्टी और राकेश बापट का 'प्यार' Image Source : VOOT

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत कनेक्शन्स से हुई। हर फीमेल को एक मेल कनेक्शन के साथ घर में प्रवेश करना पड़ता था जिसे उन्होंने मंच पर चुना था। शमिता शेट्टी ने अभिनेता राकेश बापट के साथ अंदर जाने का फैसला किया और तब से यह जोड़ी हर चीज में साथ रही है। कंट्रोवर्सियल  रियलिटी शो का पहला हफ्ता जहां शमिता और राकेश के लिए अच्छा नहीं रहा, वहीं अब लगता है उनके बीच प्यार पनपने लगा है। वे शो में एक दूसरे की देखभाल कर रहे हैं, एक दूसरे के लिए स्टैड ले रहे हैं। 

कई बार राकेश को शमिता के साथ प्यार भरी छेड़खानी करते देखा गया है, वह राकेश के कमेंट्स पर शरमा भी जातीं है। सिर्फ घरवाले ही नहीं, फैंस भी उनके बीच एक शानदार बॉन्डिंग की गवाह बन रहे हैं। 

Bigg Boss OTT
Image Source : VOOTफिजाओं में छा रहा है शमिता शेट्टी और राकेश बापट का 'प्यार'

BIGG BOSS OTT
Image Source : VOOTफिजाओं में छा रहा है शमिता शेट्टी और राकेश बापट का 'प्यार'

Bigg Boss OTT
Image Source : VOOTफिजाओं में छा रहा है शमिता शेट्टी और राकेश बापट का 'प्यार'

Bigg Boss OTT
Image Source : VOOTफिजाओं में छा रहा है शमिता शेट्टी और राकेश बापट का 'प्यार'

Bigg Boss OTT
Image Source : VOOTफिजाओं में छा रहा है शमिता शेट्टी और राकेश बापट का 'प्यार'

शमिता और राकेश की बॉन्डिंग पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ हाथों में हाथ डाले बैठे देखा जाता है। हालांकि, उन्होंने यह दावा नहीं किया है कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उनके भावुक क्षण निश्चित रूप से दर्शकों के दिल को छू जाते हैं। एक ट्विटर यूजर ने कहा, "शमिता और का ऐसा एक साथ नजर आना मेरे दिल को छू लेता है।"

इस हफ्ते, बिग बॉस ने फिर से कनेक्शन बदलने का मौका दिया था लेकिन शमिता ने राकेश को अपना दिल वापस देने का फैसला किया। उनके दिल को स्वीकार करते हुए, उन्होंने कहा, "हमारा एक कनेक्शन बनना शुरू हुआ है। आज हम इस लेवल पर पहुंच गए है कि एक मेच्योरिटी के साथ हम चीजों को देखते हैं, एक अंडरस्टैंडिग है एक दूसरे के साथ। इसे एक साथ जुड़ने का जरिया भी कहा जा सकता है।" राकेश ने यह कहते हुए निष्कर्ष निकाला, "मैं उसका हूं और वह मेरी है।"

इस पर शमिता शरमा गई और उनका शुक्रिया अदा किया। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, "मैं भी तुम्हें मुक्का मारना चाहती हूं क्योंकि तुमने इतना समय लिया।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन