1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी ने निशांत भट्ट को लेकर किया खुलासा, कहा - उन्होंने मेरे साथ एक बार 'लाइन क्रॉस' की थी

Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी ने निशांत भट्ट को लेकर किया खुलासा, कहा - उन्होंने मेरे साथ एक बार 'लाइन क्रॉस' की थी

 Published : Aug 11, 2021 11:03 am IST,  Updated : Aug 11, 2021 11:03 am IST

अभिनेत्री शमिता शेट्टी और उनके साथी कंटेस्टेंट निशांत भट्ट (कोरियोग्राफर) एक दूसरे को पहले से जानते हैं, इसी वजह से शायद दोनों से दूरी बनाई रखी है। अब शमिता ने खुलासा किया है कि निशांत ने एक बार उनके साथ 'लाइन क्रॉस' की थी।

Shamita Shetty- India TV Hindi
Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी ने निशांत भट्ट को लेकर किया खुलासा, कहा - उन्होंने मेरे साथ एक बार 'लाइन क्रॉस' की थी Image Source : INSTAGRAM/SHAMITA SHETTY

बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी को बिग बॉस ओटीटी हाउस के अंदर कैद हैं। उन्होंने हाल के दिनों में शो के दौरान अपनी एक्टिविटी के जरिए लोगों का ध्यान खींचा हैं। वह खाने को लेकर प्रतीक सहजपाल के साथ जोरदार झड़प के बाद से सुर्खियों में थीं। अब एक्ट्रेस ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानने के बाद बिग बॉस के फैंस हैरान हो जाएगे। अभिनेत्री शमिता शेट्टी और उनके साथी कंटेस्टेंट निशांत भट्ट (कोरियोग्राफर) एक दूसरे को पहले से जानते हैं, इसी वजह से शायद दोनों से दूरी बनाई रखी है। अब शमिता ने खुलासा किया है कि निशांत ने एक बार उनके साथ 'लाइन क्रॉस' की थी।

शमिता शेट्टी ने दिव्या अग्रवाल से कहा, "मैं यह नहीं बताना चाहती कि यह कौन सी घटना थी लेकिन उन्होंने एक बार मेरे साथ लाइन क्रॉस की थी और मुझे यह पसंद नहीं आया। मैंने उनसे सख्ती से कहा कि उन्होंने गलत किया और उन्होंने मुझसे बात नहीं की। उसके बाद मैंने सोचा कि मुझे उससे दूरी बनानी चाहिए क्योंकि मैं ये याद नहीं दिलाना चाहती। मंच पर भी जब मैंने उसे देखा तो मैंने प्रतिक्रिया दी कि मैं उन्हें जानती हूं।"

शमिता शेट्टी ने अपने बहनोई राज कुंद्रा को लेकर विवादों के बीच बिग बॉस ओटीटी हाउस में एंट्री की है, उन्हें मुंबई पुलिस ने पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया था और इन दिनों वह न्यायिक हिरासत में है। दूसरी ओर, शमिता की बहन शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा पर भी संपत्ति के एक मामले में धोखाधड़ी के आरोप में लखनऊ में मामला दर्ज किया गया है। 

बिग बॉस के प्रीमियर एपिसोड के दौरान शमिता ने होस्ट करण जौहर से कहा था कि उनके परिवार के विवादों में आने से पहले उन्होंने रियलिटी शो के लिए कमिटमेंट दे दिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि यह घर के अंदर जाने का सही समय नहीं है लेकिन कमिटमेंट पहले ही कर लिया गया था।

शो के बारे में बात करें तो बिग बॉस ओटीटी को वूट पर दिखाया जा रहा है। जिसे होस्ट मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर कर रहे हैं। छह हफ्तों के बाद इसे वापस से कलर्स टीवी पर दिखाया जाएगा, उस दौरान सलमान खान शो के होस्ट होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन