1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस तेलुगू के चौथे सीजन का पहला टीजर जारी, साउथ स्टार नागार्जुन करेंगे होस्ट!

बिग बॉस तेलुगू के चौथे सीजन का पहला टीजर जारी, साउथ स्टार नागार्जुन करेंगे होस्ट!

 Published : Jul 21, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 02:34 pm IST

मेकर्स ने हाल ही में बिग बॉस तेलुगू सीजन 4 का पहला टीजर और लोगो जारी किया है, जिसके बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

Bigg Boss Telegu season 4 first teaser - India TV Hindi
बिग बॉस तेलुगू सीजन 4 का पहला टीजर जारी Image Source : TWITTER

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के तेलुगू का चौथा सीजन जल्द ही टीवी स्क्रीन पर वापसी करने वाला है। मेकर्स ने हाल ही में इसका पहला टीजर और लोगो जारी किया है, जिसके बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। कोरोना वायरस की वजह से फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग पर रोक लगी थी, जो अब हटा दी गई है। एक्टर्स और क्रू मेंबर्स एक बार फिर सेट पर लौट आए हैं और गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, फैंस बिग बॉस के हिंदी और तमिल वर्जन के स्टार्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। 

टीजर को जारी करते हुए चैनल ने लिखा, "इस साल का सबसे प्रतीक्षित समय आ गया है...। #BiggBossTelugu4  जल्द शुरू होने वाला है।" बताया जा रहा है कि पिछले सीजन की तरह इस बार भी सुपरस्टार नागार्जुन अक्कनीनेकी इस शो को होस्ट करेंगे।

इस रिएलिटी शो का तेलुगू वर्जन हाल ही में रिलीज किया गया है। ये हिंदी और तमिल दर्शकों के बीच पहले से ही पॉपुलर है। बिग बॉस के हिंदी वर्जन को सुपरस्टार सलमान खान होस्ट पिछले 10 सालों से होस्ट कर रहे हैं। वहीं तमिल वर्जन को कमल हासन होस्ट करते हैं। कन्नड़ वर्जन की बात करें तो इसे 'दबंग' एक्टर सुदीप किच्चा होस्ट करते हैं। 

बिग बॉस तेलुगू सीजन 4 की बात करें तो इसके पहले और दूसरे सीजन को जूनियर एनटीआर ने होस्ट किया था, जबकि आखिरी सीजन में बतौर होस्ट नागार्जुन नज़र आए थे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन