1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रोमांटिक गानों के बादशाह अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में पूरे किए 10 साल

रोमांटिक गानों के बादशाह अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में पूरे किए 10 साल

 Published : Jul 08, 2021 07:55 pm IST,  Updated : Jul 08, 2021 08:41 pm IST

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगरों की बात हो और अरिजीत सिंह का नाम न आये ऐसा नामुमकिन नहीं है।अरिजीत ने आज बॉलीवुड में अपना 10 साल पूरा कर लिया है।

Bollywood singer Arijit Singh completes his 10 years in...- India TV Hindi
Bollywood singer Arijit Singh completes his 10 years in Bollywood. Image Source : INSTAGRAM ARIJIT SINGH

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगरों की बात हो और अरिजीत सिंह का नाम न आये ऐसा नामुमकिन नहीं है। अरिजीत ने आज बॉलीवुड में अपना 10 साल पूरा कर लिया है। इन 10 सालो में उन्होंने कई बेहतरीन गानें गाए है जिन्होंने लोगो के दिल को छू लिया है। अरिजीत सिंह के गाने सभी को पसंद आते हैं। उनकी आवाज़ में एक जादू है जो सभी को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहता है।

अरिजीत सिंह का जन्म  25 अप्रैल 1986 को पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में हुआ था। सिंगर के पिता पंजाबी थे तो वहीं सिंगर की मां बंगाली थीं। अरिजीत की मां का देहांत कोरोना के कारण मई 2021 में हुआ। सिंगर को संगीत की शिक्षा अपने घर से ही मिली थी। उनकी दादी भी एक गायिका रही थीं, इसके साथ ही अरिजीत को अपनी मां से भी संगीत का ज्ञान मिला। उनकी मां गाने के साथ-साथ तबला भी बजाती थीं।

Bollywood singer Arijit Singh completes his 10 years in Bollywood.
Image Source : INSTAGRAM ARIJIT SINGHBollywood singer Arijit Singh completes his 10 years in Bollywood.

आज ही के दिन 'फिर मोहब्बत' गाने से डेब्यू करने वाले अरिजीत ने इन 10 सालो में कई मुकाम हासिल किए है। अरिजीत को उनके फैंस रोमांटिक गानों का बादशाह कहते है। इन 10 सालों में अरिजीत ने कई गाने गाए और रिलीज किए। अरिजीत ने कई नेशनल अवार्ड समेत अनेक फ़िल्म फेयर अवार्ड आपने नाम किया है।

अरिजीत के बॉलीवुड में सिंगिंग करियर की शुरुआत मिथुन के गाने फिर मोहब्बत से हुई थी। यह गाना फिल्म मर्डर-2 का था। ये गाना काफी हिट रहा।  इसके बाद 2013 में फिल्म ‘आशिकी-2’ का गाना ‘तुम ही हो..’ लोगों कि दिलोदिमाग पर चढ़ गया। इस गाने  के बाद उन्होंने सफलता की कई सीढ़ियां चढ़ी। महेश भट्ट की यह फिल्म अरिजीत के गानों से भरी हुई थी। आशिकी-2 से अरिजीत को पहचान मिलना शुरू हुई। इस फिल्म को कई अवार्ड्स भी मिले। फिल्म में गानों के लिए अरिजीत को फिल्मफेयर पुरस्कार के बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का ख़िताब दिया गया। अरिजीत सिंह को ‘किंग ऑफ रोमांटिक प्लेबेक सिंगर’ भी कहा जाता है।

अरिजीत सिंह के कुछ फेमस गाने:

तुझे कितना चाहने लगे

खैरियत

तुम ही हो

सनम रे

पछताओगे

फिर मोहब्बत

अरिजीत सिंह इन दिनों फिल्म तूफान के गानों को लेकर चर्चा में हैं। उनका गाना ‘जो तुम आ गए हो’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ये गाना फरहान अख्तर की फिल्म तूफान का है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन