1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पति से अनबन पर चारु असोपा ने कहा- 'अब भगवान के इशारे का इंतजार कर रही हूं'

पति से अनबन पर चारु असोपा ने कहा- 'अब भगवान के इशारे का इंतजार कर रही हूं'

 Published : Aug 14, 2020 09:59 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 09:59 pm IST

सुष्मिता सेन के भाई राजीव और भाभी चारु असोपा के बीच अनबन की खबरें लंबे समय से आ रही है। इस पर चारु असोपा ने रिएक्शन दिया है।

charu asopa and rajeev sen- India TV Hindi
चारु असोपा और राजीव सेन Image Source : INSTAGRAM/FAN PAGE

सुष्मिता सेन के भाई राजीव और भाभी चारु असोपा के बीच तल रही अनबन की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। दोनों के अलग होने की खबरें आ रही हैं। शादी की पहली सालगिरह से पहले ही दोनों के बीच से कुछ सही नहीं चल रहा है। इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।  इतना ही नहीं दोनों कोरोना वायरस लॉकडाउन से अलग रह रहे हैं। चारु मुंबई में हैं तो वहीं राजीव दिल्ली में हैं। अपने रिश्ते के बारे में चारु ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बातचीत की।

स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में चारु असोपा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की। उन्होंने कहा-सब जानते हैं राजीव दिल्ली में है और मैं मुंबई में रह रही हूं। इसके अलावा मैं भी भगवान से पूछ रही हूं अब आगे क्या? मैं भी भगवान के इशारे का इंतजार कर रही हूं। 

 
चारु असोपा लंबे समय के बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। वह सीरियल अकबर का बल बीरबल में नजर आएंगी।

राजीव और चारु 7 जून 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले थे। 4 महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो चारु असोपा अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो, बड़े अच्छे लगते हैं, दीया और बाती हम, मेरे अंगने में जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन