1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'छोटी सरदारनी' एक्टर अमल कोरोना की वजह से खो चुके हैं पिता को, कहा- मेरे परिवार के लिए मुश्किल समय रहा

'छोटी सरदारनी' एक्टर अमल कोरोना की वजह से खो चुके हैं पिता को, कहा- मेरे परिवार के लिए मुश्किल समय रहा

 Published : Jul 25, 2020 05:17 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 05:24 pm IST

छोटी सरदारनी एक्टर अमल सेहरावत के पिता का बीते महीने कोरोना वायरस से निधन हो गया है। बताया परिवार के लिए मुश्किल समय रहा।

amal sehrawat- India TV Hindi
अमल सेहरावत Image Source : INSTAGRAM/AMALSEHRAWAT.FC

कोरोना वायरस दुनियाभर में अपने पैर पसारता जा रहा है। इस वायरस से भारत में लगभग 12 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। छोटी सरदारनी एक्टर अमल सेहरावत ने इस वायरस की वजह से अपने पिता को खो दिया है।  बीते महीने उनके पिता का निधन हो गया था। साथ ही उनकी मां भी इस वायरस की चपेट में आ गई थीं।

अमल ने बताया बीते महीने कोविड 19 से मेरे पिता राज बेल सिंह का निधन हो गया था और मेरी मां की कोरोना रिपोर्ट भी दो बार पॉजिटिव आई। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए मुश्किल समय रहा लेकिन मेरे पिता की अच्छी यादों ने हमे इससे बाहर आने में मदद की।

मैं अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, छोटी सरदारनी की पूरी टीम का शुक्रिया करना चाहता हूं वह मुश्किल समय में भी मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े रहे। साथ ही मैं मीडिया का शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने इस समय में कॉपोरेट किया।

अमल ने आगे कहा- मैं सभी से रिक्वेट करता हूं कि पैनिक करने की बजाय कोविड-19 को समझें और इससे बचने के निर्देशों का पालन करें। अगर कोई लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर से बात करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन