1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. छोटी सरदारनी की इस एक्ट्रेस पर लगा लॉकडाउन तोड़ने का आरोप, अब बचाव के लिए आईं सामने

छोटी सरदारनी की इस एक्ट्रेस पर लगा लॉकडाउन तोड़ने का आरोप, अब बचाव के लिए आईं सामने

 Published : Apr 23, 2020 05:42 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 06:02 pm IST

लॉकडाउन में सभी को घर में रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान सीरियल छोटी सरदारनी की एक्ट्रेस अनीता राज पर घर में पार्टी करते हुए लॉकडाउन के नियम तोड़ने का आरोप लगा है।

anita raaj- India TV Hindi
अनीता राज Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस महामारी से देश को बचाने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है और लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक छोटी सरदारनी (Choti sarrdaarni) की एक्ट्रेस अनीता राज (Anita raj) ने यह बात नहीं मानी और घर पर दोस्तों के साथ पार्टी की। अनीता और उनके पति के खिलाफ पार्टी करने की शिकायत उनके पड़ोसियों ने की थी। अनीता पाली हिल रेसिडेंस में रहती हैं। पार्टी करने की खबर के बाद अनीता ने अपनी सफाई दी है।

मिड-डे से बात करते हुए अनीता ने कहा- मेरे पति एक डॉक्टर हैं, उनके एक दोस्त मेडिकल इमरजेंसी के लिए घर आए थे। साथ में उनकी पत्नी भी आई थी। इंसानियत के नाते उन्हें मेरे पति मना नहीं कर सकते थे। पुलिस को गलत जानकारी दी गई है। पुलिस गलत जानकारी पर मेरे घर आई थी। पुलिस ने जांच के बाद माफी भी मांगी थी।

आपको बता दें अनीता राज के पड़ोसियों ने लोगों को उनके घर आता देखने के बाद पुलिस को शिकायत दर्ज की थी। 

हालांकि मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के जाने के बाद अनीता औप उनके पति गार्ड से पूछताछ कर रहे थए कि उनके खिलाफ किसने शिकायत दर्ज कराई है।

आपको बता दें अनीता राज सीरियल छोटी सरदारनी में नजर आती हैं। वह सीरियल से पहले कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन