बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपकमिंग फिल्म वाइब में एक खास कैमियो भूमिका में नजर आने वाली हैं। इंडिया टीवी की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मेकर्स ने दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देने की पूरी तैयारी कर ली है। कल जारी होने वाले फिल्म के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर में दर्शकों को शर्मिला टैगोर की एक बेहद खास और ताजा झलक देखने को मिलेगी। उनकी यह छोटी सी मौजूदगी ही फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए काफी मानी जा रही है। लंबे समय बाद उन्हें पर्दे पर इस तरह के अलग अंदाज में देखना उनके फैंस के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं होगा। ट्रेलर रिलीज के साथ ही उनकी इस सरप्राइज एंट्री को लेकर बज और तेज होने की उम्मीद है।
क्या है फिल्म का प्लॉट?
कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'वाइब' एक हाई-वोल्टेज एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर है। फिल्म का प्लॉट दो बेहद साधारण, मासूम और लाचार दोस्तों की कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है। परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेती हैं कि ये दोनों दोस्त बिना किसी पूर्व तैयारी, योजना या ट्रेनिंग के अनजाने में ही देश को एक बड़े खतरे से बचाने के एक बेहद जोखिम भरे और अप्रत्याशित मिशन में फंस जाते हैं। इस अप्रत्याशित सफर में उनके सामने कई खतरनाक परिस्थितियां, माफिया और कानूनी पचड़े आते हैं, जिनसे वे अपनी कॉमेडी टाइमिंग और अनोखे तरीकों से निपटने की कोशिश करते हैं। कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अनजाने में बने नायकों, थ्रिल और हंसी का एक जबरदस्त मिश्रण पेश करती है।
फिल्म से जुड़ी जानकारी
इस फिल्म में कुणाल खेमू मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ निर्देशन की कमान भी संभाल रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में उनके साथ बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रीति जिंटा और 'लापता लेडीज' फेम स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी फिल्म में एक विशेष कैमियो रोल में दिखाई देंगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह धमाकेदार फिल्म सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है, इसे आप 18 सिंतबर को सिनेमाघरों में देख पाएंगे। फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: 'शेयर न करें, तुरंत रिपोर्ट करें', डीपफेक का शिकार हुईं शालिनी पांडे, फर्जी AI वीडियो पर फूटा गुस्सा