1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कोरोना लॉकडाउन में 'भाभीजी' ने झाड़ू मारते हुए किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

कोरोना लॉकडाउन में 'भाभीजी' ने झाड़ू मारते हुए किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

 Published : Mar 26, 2020 02:27 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 02:27 pm IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते टीवी सितारे भी घर के कामकाज में लगे हैं। भाभीजी घर पर हैं फेम शुभांगी अत्रे ने नए अंदाज में लगाई झाड़ू। 

bhabhi ji fame actress broom dance- India TV Hindi
भाभी जी फेम एक्ट्रेस ने किया झाड़ू डांस

कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में जहां लॉकडाउन हैं वहीं बॉलीवुड औऱ टीवी के सेलेब्रिटीज भी घरों में कैद हो गए हैं। ऐसे में जब घरों में हाउस हैल्प तक नहीं आ रही, इन सितारों को अपने घर के काम खुद करने पड़ रहे हैं। ऐसे में टीवी के फेमस सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे घर में झाड़ू मारते हुए भी इंजॉय कर रही हैं। 

शुभांगी ने इस्टा पर वीडियो और फोटो शेयर करके बताया है कि वो घर पर कैसे घरेलू काम करते हुए टाइम पास कर रही हैं। एक वीडियो में शुभांगी कमरे में झाड़ू मारते हुए डांस कर रही है। उनकी ऊर्जा बता रही है कि वो घर के काम को पूरी तरह इंजाय कर रही है। ये वीडियो कम ही समय से वायरल हो गया है।

शुभांगी ने इसके कैप्शन में लिखा है क्लीनिंग भी डांस भी। बैंकग्राउंड में फिल्म साथिया का गाना 'ओ हमदम सुनियो रे' चल रहा है।

इससे पहले कल ही शुभांगी ने घर में खाना बनाते हुए एक फोटो पोस्ट की थी। शुभांगी भाभी जी घर पर हैं में भाभीजी का किरदार निभाकरर इतनी फेमस हो गई हैं कि घर घर में पहचानी जाने लगी हैं।

कोरोना के चलते सभी सीरियल की तरह भाभीजी की भी शूटिंग रुक चुकी है औऱ शुभांगी घर में टाइम बिता रही हैं। वो घर के कामकाज करने के साथ साथ घर में ही वर्करआउट कर रही हैं। 

इससे पहले कई सितारे घर में काम करते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं जिसमे कैटरीना का वीडियो काफी पॉपुलर हुआ था। करीना कपूर अपने गर्ल गैंग के साथ नींद का लुत्फ उठाते हुए फोटो शेयर कर चुकी हैं। 

https://Coronavirus: कोरोना वायरस क्या है? जानें लक्षण, कारण, भ्रम और बचाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन