1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कोरोना वायरस: 'नागिन 4' के सेट पर घुसने से पहले रश्मि देसाई ने कराई जांच, फैंस परेशान

कोरोना वायरस: 'नागिन 4' के सेट पर घुसने से पहले रश्मि देसाई ने कराई जांच, फैंस परेशान

 Published : Mar 18, 2020 09:33 am IST,  Updated : Mar 18, 2020 09:33 am IST

बिग बॉस फेम रश्मि देसाई नागिन 4 में शलाका नाम की नागिन का किरदार निभा रही हैं।

'नागिन 4' के सेट पर घुसने...- India TV Hindi
'नागिन 4' के सेट पर घुसने से पहले रश्मि देसाई ने कराई जांच

मुंबई: अभिनेत्री रश्मि देसाई प्रशंसकों के बीच कोरोनावायरस को लेकर जागरूकता फैलाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। वर्तमान परिस्थिति में किस तरह से सुरक्षित रहा जाए, इस बारे में अपने प्रशंसकों को सलाह देने के बाद अब उनका एक और वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें रश्मि अपने नए शो 'नागिन 4' के सेट पर घुसने से पहले अपना टेंप्रेचर चेक कराती नजर आ रही हैं।

सोमवार को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भियानी द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा किया गया है।

फिल्म सिटी में अभी चल रही है शूटिंग, कई जगह हैंड सैनेटाइजर-साबुन की नहीं है व्यवस्था

रश्मि ने खुद इस वीडियो पर एक हार्ट ईमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है। निर्माता एकता कपूर ने भी इस पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, "आज शूटिंग के बंद होने तक के लिए नागिन की जांच की जा रही है।"

रश्मि कार्यक्रम में शलाका का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले, वह 'बिग बॉस 13' में दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी हैं।

कोविड 19: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हुई ठप, हर हफ्ते 100-125 करोड़ नुकसान का अनुमान

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन