1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शनि का किरदार निभाने वाले दया शंकर ने शनि जयंती पर शेयर किया सीरियल का अनुभव

शनि का किरदार निभाने वाले दया शंकर ने शनि जयंती पर शेयर किया सीरियल का अनुभव

 Published : May 22, 2020 10:44 pm IST,  Updated : May 22, 2020 10:44 pm IST

शनिदेव का किरदार निभाने वाले दया शंकर ने सीरियल में काम करने का अनुभव शेयर किया है।

daya shankar pandey- India TV Hindi
दया शंकर पांडे Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता दया शंकर पांडे ने शुक्रवार को शनि जयंती के अवसर पर पर्दे पर शनि देव के किरदार को निभाने को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इसने किस तरह से सकारात्मक ढंग से उनकी जिंदगी को प्रभावित किया। उन्होंने कहा, "'महिमा शनि देव की' का प्रस्ताव मेरे पास काफी जल्दी में आया। मुझे इसके लिए ऑडिशन देने को कहा गया और महज तीस मिनट के अंदर मुझे लीड रोल का ऑफर दिया गया।"

उन्होंने आगे कहा, "शनि देव के किरदार को निभाने का अनुभव व्यक्तिगत रूप से सकारात्मक ²ष्टि से मेरी जिंदगी को काफी प्रभावित किया। मेरे मुताबिक, शनि देव जिंदगी के शिक्षक हैं। कठिन समय में आपकी परीक्षा लेते हैं और शनि देव के किरदार को निभाने के दौरान मुझे जो सीख मिली उससे असल जिंदगी में मुझे काफी मदद मिली है।"

इस कार्यक्रम का मकसद शनि देव को लेकर व्याप्त मिथकों और गलतफहमियों को दूर करना था।

उन्होंने कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि दंगल टीवी चैनल लॉकडाउन के दौरान इसे पुन: प्रसारित कर रहा है। कार्यक्रम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं सुनिश्चित हूं कि यह आगे भी लोगों का मनोरंजन करता रहेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन