1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss के इतिहास में हुआ पहली बार, दीपिका पादुकोण ने सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स को कराई राइड

Bigg Boss के इतिहास में हुआ पहली बार, दीपिका पादुकोण ने सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स को कराई राइड

 Published : Jan 10, 2020 09:11 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 09:15 pm IST

दीपिका पादुकोण ने शहनाज गिल, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, शेफाली जरीवाला और आरती सिंह को राइड कराई।

deepika padukone joy ride with bb contestants- India TV Hindi
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स के साथ दीपिका पादुकोण

बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोई एक्ट्रेस कंटेस्टेंट्स को बाहर घुमाने लेकर गई हो। जी हां, अपनी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में जुटी दीपिका पादुकोण हाल ही में बिग बॉस 13 के सेट पर पहुंचीं और घरवालों के साथ उन्होंने एक टास्क किया। इस टास्क को जीतने वाले को भी खास ईनाम दिया गया।

दरअसल, दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज हो गई है। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दीपिका पादुकोण पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 पहुंचीं। यहां उन्होंने घरवालों के बीच एक टास्क कराया, जिसमें जीतने वाले सदस्यों को वो अपने साथ घुमाने लेकर गईं। सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

'छपाक' और 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' दोनों ही फिल्मों को अच्छा करना चाहिए: अजय देवगन

इन तस्वीरों में दीपिका के साथ शहनाज गिल, मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह, आरती सिंह और शेफाली जरीवाला नज़र आ रहे हैं। सभी एक शानदार ओपन जीप में बैठकर राइड एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के ईनाम के तौर पर किसी एक्ट्रेस के साथ बाहर घूमने का मौका मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन