1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण की 'सीता' ने शेयर की बचपन की फोटो, लिखा- पता नहीं क्यों मैं दुखी थी!

रामायण की 'सीता' ने शेयर की बचपन की फोटो, लिखा- पता नहीं क्यों मैं दुखी थी!

 Published : Apr 22, 2020 05:12 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 05:38 pm IST

लॉकडाउन के दौरान जनता की मांग पर एक बार फिर दूरदर्शन पर रामायण सीरियल का प्रसारण हुआ। अब 'उत्तर रामायण' दिखाया जा रहा है।

Dipika chikhlia childhood photo - दीपिका चिखलिया की बचपन की तस्वीर- India TV Hindi
रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने शेयर की बचपन की तस्वीर Image Source : INSTAGRAM

दूरदर्शन पर जब से रामानंद सागर का ऐतिहासिक धारावाहिक रामायण शुरू हुआ है, तभी से ही इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। अरुण गोविल (राम), दीपिका चिखलिया (सीता), सुनील लहरी (लक्ष्मण) और अरविंद त्रिवेदी (रावण) सहित अन्य किरदारों से जुड़ी हर बात दर्शक जानना चाहते हैं, इसलिए इनकी लगभग सभी खबरें सुर्खियों में रहती हैं। इसी शो से अपनी पहचान बनाने वाली दीपिका ने अपनी बचपन की फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ये जब मैं बच्ची थी, पता नहीं किस बात ने मुझे परेशान किया था। थ्रोबैक.. आज भी कुछ पल हैं।'

'उत्तर रामायण' की हुई शुरुआत

बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान दिवंगत रामानंद सागर के 80 के दशक के पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' की टीवी पर एक ऐतिहासिक वापसी हुई। इसके बाद अब दूरदर्शन ने 'उत्तर रामायण' का पुन: प्रसारण शुरू कर दिया है। यह धारावाहिक भी मूल रूप से अस्सी के दशक के अंत में प्रसारित किया गया था, और यह 'रामायण' के बाद की कहानी है, जिसमें ज्यादातर रामायण के ही किरदार हैं। यह शो राम के राज्याभिषेक और उनके बच्चों - जुड़वां लव और कुश पर केंद्रित है।

रामायण देखने के लिए थम जाता था देश

'रामायण' का लेखन से लेकर निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। इसलिए इस टीवी सीरीज को 'रामानंद रामायण' भी कहा जाता है। कुल 78 एपिसोड वाले इस धारावाहिक का देश मे पहली बार मूल प्रसारण 25 जनवरी, 1987 से लेकर 31 जुलाई, 1988 तक हुआ था। तुलसीदास के 'रामचरित मानस' पर आधारित इस धारावाहिक का जब पहली बार देश में प्रसारण होना शुरू हुआ तो इसके प्रसारण के समय मानो देश ठहर जाता था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन