1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दीपिका कक्कड़ ने फैन्स को दी रमजान की मुबारकबाद, शेयर की पहली सहरी की तस्वीरें

दीपिका कक्कड़ ने फैन्स को दी रमजान की मुबारकबाद, शेयर की पहली सहरी की तस्वीरें

 Published : Apr 25, 2020 04:06 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 04:21 pm IST

रमजान का महीना शुरू हो चुका है। दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब के साथ पहली सहरी की तस्वीर शेयर की है।

dipika kakkar and shoaib ibrahim- India TV Hindi
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम Image Source : INSTAGRAM

दीपिका कक्कड़ पति शोएब और परिवार के साथ रमजान मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को रमजान की मुबारकबाद दी है साथ ही शनिवार को अपनी पहली सहरी की फोटोज भी शेयर की है। दीपिका ने शोएब और अपनी सास के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- इन मुस्कुराहटों के बढ़कर अब और क्या मांगू ऊपरवाले से.... अपने खजाने का ये सबसे कीमती जेवर उसने हमे दे दिया है। 

दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शोएब के साथ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने पहले चांद की फोटो भी शेयर की जो रमजान के महीने की शुरूआत का प्रतीक होता है। फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने चांद मुबारक लिखा। साथ ही शोएब के साथ अपनी पहली सहरी की तस्वीर शेयर की।

dipika kakkar instagram story
Image Source : INSTAGRAMदीपिका कक्कड़ इंस्टाग्राम स्टोरी

dipika kakkar instagram
Image Source : INSTAGRAMदीपिका कक्कड़ इंस्टाग्राम स्टोरी

शोएब ने अपने फैन्स को रमजान की मुबारकबाद देने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में वह अपने मुस्लिम भाईयों से अपील कर रहे हैं कि लॉकडाउन में घर पर ही दुआ करें। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका कहां हम कहां तुम सीरियल में नजर आईं थी। उन्हें ससुराल सिमर का सीरियल से फेम मिला था। वह इस सीरियल में ही शोएब से मिली थी। इसके साथ ही वह बिग बॉस 12 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन