Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दिशा परमार, राहुल वैद्य और जस्मिन कर रहे थे 'सिद्धार्थ शुक्ला' को लेकर बातचीत, फैंस ने किया ट्रोल

दिशा परमार, राहुल वैद्य और जस्मिन कर रहे थे 'सिद्धार्थ शुक्ला' को लेकर बातचीत, फैंस ने किया ट्रोल

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Jul 31, 2021 12:52 pm IST, Updated : Jul 31, 2021 12:59 pm IST

हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ दिनों पहले ही शादी के बंधन में बंधे राहुल-दिशा, जैस्मीन और अली के साथ लंच एन्जॉय करता नजर आ रहे हैं।

Rahul Vaidya- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SUHA.NA7696 दिशा परमान, राहुल वैद्य और जस्मिन कर रहे थे 'सिद्धार्थ शुक्ला' को लेकर बातचीत, फैंस ने किया ट्रोल

बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य ने हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार से शादी की है। दोनों बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं जैस्मीन भसीन और अली गोनी के बहुत अच्छे दोस्त हैं और उन्हें अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें हाल ही में शादी के बंधन में बंधे राहुल-दिशा, जैस्मीन और अली के साथ लंच एन्जॉय करता नजर आ रहे हैं। जहां फैंस उन्हें एक साथ देखने के लिए उत्साहित थे, वहीं उनकी के बीच की बातचीत ने फैंस को थोड़ा हैरान कर दिया। उनके लंच टेबल पर सिद्धार्थ शुक्ला की बातचीत चल रही थी। 

एक वीडियो में दिशा परमार, राहुल वैद्य से सिद्धार्थ (शायद शुक्ला) के बारे में पूछती नजर आ रही हैं। उनकी ये बात सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस को पसंद नहीं आई।

हालांकि वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि दिशा, राहुल और जैस्मीन सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात कर रहे हैं, और किसी और सिद्धार्थ के बारे में... लेकिन फैंस उनकी इस कंवर्शेशन से खुश नहीं थे। वीडियो में दिशा कहती दिख रही है, "सिद्धार्थ हर सीजन में जाएगा क्या।" जबकि राहुल इस पर प्रतिक्रिया नहीं करते हैं, जैस्मीन का कहा है, "जब तक मनीषा रहेगी।"

उनकी ये बाते सिद्धार्थ शुक्ला को पसंद नहीं आईं, और जल्द ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। ट्रोल किए जाने के बाद जैस्मीन भसीन ने क्लीयर किया कि सुद्धार्थ के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है और वे इस दौरान उनकी बाते नहीं कर रहे थे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "यह पूरी तरह से गलत समझा गया है। हम सिड या किसी से संबंधित बात नहीं कर रहे थे, यह एक लंबी और मजेदार बातचीत थी। दोस्तों चिल एक प्यारा दोस्त और शानदाक कोस्टार है।"

सिद्धार्थ शुक्ला और जैस्मीन भसीन कलर्स के शो 'दिल से दिल तक' में साथ काम कर चुके हैं। तभी से दोनों अच्छे दोस्त हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement