1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा: इस ट्विस्ट के साथ दिशा वकानी की शो में होगी एंट्री !

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: इस ट्विस्ट के साथ दिशा वकानी की शो में होगी एंट्री !

 Published : Jun 12, 2020 11:02 am IST,  Updated : Jun 12, 2020 11:02 am IST

फैंस करीब दो सालों से दिशा वकानी को सीरियल में मिस कर रहे हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर होने वाली है दिशा वकानी की एंट्री !- India TV Hindi
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर होने वाली है दिशा वकानी की एंट्री ! Image Source : INSTAGRAM: @DISHA.VAKANI

पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक्ट्रेस दिशा वकानी अपने किरदार से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वो शो में दया जेठालाल गड़ा का रोल प्ले करती हैं। उनका अनोखा अंदाज, हंसने का स्टाइल और गरबा करने का पैशन लोगों को खूब पसंद आता है। फैंस करीब दो सालों से उन्हें सीरियल में मिस कर रहे हैं। उन्होंने साल 2017 में मेटरनिटी लीव ली थी। उसके बाद से लगातार उनकी वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। 

हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। बताया जा रहा है कि दिशा जल्द ही शो में कमबैक करने वाली हैं, वो भी खास ट्विस्ट के साथ। 

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के 12 साल कंप्लीट होने पर जश्न में शामिल होंगी। ये पॉपुलर सीरियल जल्द ही 3 हजार एपिसोड पूरे करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसकी ग्रैंड पार्टी होगी। चूंकि दिशा इस शो का अहम हिस्सा रही हैं, इसलिए वो भी इसमें शामिल होंगी। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। 

दूसरी तरफ खबर ये भी है कि लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग शुरू होने वाली है। प्रोड्यूसर असित मोदी ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए नियमों और सावधानी के साथ शूटिंग शुरू करने की बात कही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन