1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के पिता का कोरोना वायरस से हुआ निधन, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के पिता का कोरोना वायरस से हुआ निधन, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट

 Published : Oct 28, 2020 12:27 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 12:40 pm IST

दिव्या ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। साथ ही अपने पिता के लिए इमोशनल नोट भी लिखा है।

divyaa agarwal father passes away due to coronavirus - India TV Hindi
दिव्या ने अपने पिता के साथ पुरानी फोटो शेयर की है Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के पिता का कोरोना वायरस से निधन हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। साथ ही अपने पिता के लिए इमोशनल नोट भी लिखा है। 

दिव्या ने अपने पिता के साथ पुरानी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आप हमेशा मेरे साथ हो.. आई लव यू पापा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।" 

दिव्या ने करीब एक हफ्ते पहले अपने परिवार के साथ फोटो शेयर की थी और अपने पिता के बारे में जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था कि वो कमजोर नहीं पड़ेंगी और इस मुसीबत का डटकर सामना करेंगी। 

दिव्या ने एक दिन पहले भी एक पोस्ट शेयर किया और लिखा था, "कृपा करो नानक देव जी। मैं आप सभी से मेरे पिता के लिए प्रार्थना करने का निवेदन करती हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन