1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दिव्यांका त्रिपाठी की पूल में मस्ती, पानी की लहरों के साथ पहली बार दिखा अभिनेत्री का ऐसा अंदाज़

दिव्यांका त्रिपाठी की पूल में मस्ती, पानी की लहरों के साथ पहली बार दिखा अभिनेत्री का ऐसा अंदाज़

 Published : Apr 21, 2021 12:12 pm IST,  Updated : Apr 21, 2021 12:14 pm IST

टीवी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी दहिया सीरियल के दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। दिव्यांका, जो कुछ भी करती हैं वह सुर्खियों का हिस्सा हो जाता है। हाल ही में दिव्यांका ने पूल में मस्ती करने के दौरान की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Divyanka Tripathi- India TV Hindi
दिव्यांका त्रिपाठी की पूल में मस्ती Image Source : INSTAGRAM/DIVYANKA TRIPATHI

टीवी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी दहिया सीरियल के दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। दिव्यांका, जो कुछ भी करती हैं वह सुर्खियों का हिस्सा हो जाता है।  हाल ही में दिव्यांका ने पूल में मस्ती करने के दौरान की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में वह पानी की लहरों को कैमरे की तरफ उछालती हुई नजर आ रही हैं। 

अमूमन लोगों ने ऐसा देखा है कि अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर भारतीय परिधानों में खास तौर पर नजर आई हैं।  मगर पूल में मस्ती करने के दौरान किए तस्वीरें पहली बार नजर आई हैं। अभिनेत्री के इस अंदाज को देखकर उनके फैंस को खुशी का ठिकाना नहीं है। वे लगातार अपनी पसंदीदा कलाकार की तस्वीरों पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।  

लोकप्रिय धारावाहिक बनूं मैं तेरी दुल्हन से डेब्यू करने के बाद अब 36 वर्षीय दिव्यांका इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा और प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है। लेकिन उनेके लिए यह सब आसान नहीं था। क्राइम पेट्रोल सतर्क की होस्ट दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया।

एक प्रमुख समाचार वेबसाइट से बात करते हुए, ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस ने साझा किया कि उन्हें अपने अभिनय करियर की शुरुआती दौर में पुरुषों से अश्लील प्रस्ताव मिले। 

ईटाइम्स से बात करते हुए, दिव्यांका ने कहा, "निश्चित रूप से कुछ पुरुष हैं जो सिर्फ एक जवाब के लिए हैं 'नहीं'। वे अशोभनीय प्रस्ताव रखते हैं और अनुचित टिप्पणी करते हैं। और क्या आप विश्वास करेंगे कि वे अभी भी सम्मान चाहते हैं? यदि आप उनका प्रतिशोध लेते हैं या उनका सम्मान नहीं करते हैं, तो वे यह सुनिश्चित करते हैं कि वे आपका नाम खराब कर दें। वे इसे अपने इगो पर लेते हैं। चरित्र हनन की कोशिश भी करते हैं। मैंने इसका सामना किया है। "

दिव्यांका ने कहा कि वह इस तरह के दबाव के आगे कभी नहीं झुकीं और उन्हें पता था कि शुरू से ही उन्हें अपनी जमीन से कैसे जुड़े रहना है।"

कुछ लोगों ने कहा, लेकिन मैं उन पर हावी होने की कोशिश करती हूं। दयालु होने के बावजूद, मैं अभी भी अपनी बात रख सकती हूं और 'नो मीन्स नो' कह सकती हूं।"

इस बीच, टाइम नाउ डिजिटल के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, दिव्यांका ने कहा कि जब वह शोबिज की दुनिया में नई थीं, तो उन्हें 'लगभग प्रताड़ित' किया गया था। अभिनेत्री को लगता है कि उतार-चढ़ाव के बावजूद उनकी यात्रा एक खूबसूरत रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन