1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सोशल मीडिया पर एकता कपूर को मिल रही हैं रेप और जान से मारने की धमकियां, सपोर्ट में उतरीं महिलाएं और जानी-मानी हस्तियां

सोशल मीडिया पर एकता कपूर को मिल रही हैं रेप और जान से मारने की धमकियां, सपोर्ट में उतरीं महिलाएं और जानी-मानी हस्तियां

 Published : Jun 06, 2020 11:29 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 03:24 pm IST

एकता कपूर को सोशल मीडिया पर जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही हैं। प्रोड्यूसर एकता कपूर के सपोर्ट में देशभर की महिलाएं आगे आई हैं।

ekta kapoor- India TV Hindi
एकता कपूर Image Source : INSTAGRAM/EKTARKAPOOR

प्रोड्यूसर एकता कपूर की हाल में ही रिलीज हुई वेब सीरीज में एक सीन को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई थीं। उनकी वेब सीरीज  XXX सीज़न 2 में भारतीय सेना को अपमानित करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। एकता कपूर को मिली धमकियों के बाद देशभर की महिलाएं और जानी-मानी हस्तियां भी उनके सपोर्ट में आ गई हैं।

इस मामले के सामने आने के बाद कुछ महिलाओं ने एक महिला को धमकी देने का सवाल उठाया, कुछ ने पुलिस को बुलाया, महिला सेल ने स्थिति को संभालने के लिए और साथ ही साथ अपने हैंडल को टैग करके समर्थन किया। कुछ ने एक तथ्य की जाँच भी की बेवजह मुद्दा उठाया जा रहा हैं। क्योंकि इन सीन्स को हटाया जा चुका है।

एक महिला ने लिखा- 'वो लोग एकता के न्यूडिटी फैलाने की बात कर रहे हैं। वह ये इसलिए नहीं कर रहे क्योंकि देशभक्त हैं, बल्कि वह ये सब एक स्वतंत्र महिला को उसकी जगह दिखाने के लिए कर रहे हैं। 

वहीं दूसरे यूजर ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर को लिखा, 'कृप्या इस मामले की प्रक्रिया को देखें। एकता कपूर को इन अपराधियों द्वारा धमकी दी जा रही है। इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जानी चाहिए'।

एकता के सपोर्ट में उतरे इकबाल खान

एकता कपूर के समर्थन में जारी एक आधिकारिक बयान में टीवी एक्टर इकबाल खान ने कहा- 'मुझे पता है कि यह किसी व्यक्ति को एक समय पर कैसे प्रभावित करता है। यहां तक ​​कि जब आप ऐसी नकारात्मक चीजों से दूर रहने का मन बनाते हैं। सोशल मीडिया इन लोगों से भरा पड़ा है। जिनके पास बाहर निकलने की हिम्मत नहीं है और वे अपने ठिकाने पर रहकर गालियां देने पसंद करते हैं। वो बस हार का एक समूह हैं।'

एक्टर ने आगे कहा- 'एकता बहुत मजबूत महिला हैं। वह ऐसी शख्स हैं, जो बहुत लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने खुद को वो बनाया, जो आज वो हैं, जबकि आज भी ये पुरुष प्रधान दुनिया है। मुझे यकीन है कि वो इस हालात से बाहर निकल आएंगी। अगर इस तरह की कोई समस्या है तो उसे हल करने की जरुरत है। ये बिना अपमानजनक स्थिति के भी हल हो सकता है। इसे ऐसा ही होना चाहिए।'

शरद मल्होत्रा ने कहा- धमकी स्वीकार नहीं है

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ने कहा- 'उसकी क्रिएटिव संवेदनाओं और विजन पर भरोसा करते हुए, इस एक घटना के आधार पर जज करना बहुत कठोर होगा। दुर्भाग्यवश ये दर्शकों के साथ भी अच्छा नहीं है। हां, अगर कोई समस्या है तो इसे निपटाया जाना चाहिए और सौहार्दपूर्ण व परिपक्व तरीके से हल किया जाना चाहिए। किसी भी तरह की धमकी स्वीकार नहीं है।' 

जैस्मीन भसीन ने कहा- शांति से सुलझाएं समस्या

एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने कहा- 'एकता के टीवी शो और फिल्में इतने सालों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। सिर्फ एक घटना के कारण, हमें किसी को जज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा धमकी देना, किसी भी समस्या का हल नहीं है। एकता एक शानदार निर्माता और कंटेंट क्रिएटर हैं। चीजों को शांति से सुलझाना चाहिए।'

एकता कपूर ने दिया धमकियों का जवाब

एकता कपूर मे इन धमकियों का जवाब देते हुए लिखा- बलात्कार की धमकी, सच में? यह 2020 है और हम महिला को जान से मारने और बलात्कार की धमकी दे रहे हैं जो इशू अब है भी नहीं। सीरीज से आपत्तिजनक सीन्स को हटा दिया गया है। यह सीन्स नहीं बल्कि लोगों की मानसिकता में दिक्कत है।

कुछ समय पहले बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट विकास पाठक उर्फ भाउ ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन