1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'गोपी बहू' का बेली डांस देख फैंस हुए हैरान, वायरल हो रहा है देवोलीना भट्टाचार्जी का वीडियो

'गोपी बहू' का बेली डांस देख फैंस हुए हैरान, वायरल हो रहा है देवोलीना भट्टाचार्जी का वीडियो

 Published : Jun 27, 2021 09:59 pm IST,  Updated : Jun 27, 2021 10:00 pm IST

अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल में फैंस के बीच बेली डांस करती हुई एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में देवोलीना का अंदाज़ उनके ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर 'गोपी बहू' से काफी अलग है

devoleena bhattacharjee- India TV Hindi
 'गोपी बहू' का बेली डांस देख फैंस हुए हैरान Image Source : INSTAGRAM/DEVOLEENA BHATTACHARJEE

अपनी तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल में फैंस के बीच बेली डांस करती हुई एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में देवोलीना का अंदाज़ उनके ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर 'गोपी बहू' से काफी अलग है, उनके इस अंदाज़ को फैंस देख कर हैरान रह गए हैं। अभिनेत्री के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

देखें देवोलीना का बेली डांस 

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह स्पोर्ट्स वियर के साथ कमर पर बेली डांस एक्सेसरीज पहनी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देवोलीना शानदार तरीके से बेली डांस करने की कोशिश की है। ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री इस डांस फॉर्म को खास तौर पर सीख रही हैं। 

वीडियो को शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा, ''अभ्यास, अभ्यास, अभ्यास... मुझे इस डांस फॉर्म से प्यार प्यार हो गया है। मैंने अभी ठीक से सीखा नहीं है कि पूरा वीडियो डाल सकूं। लेकिन मैं निश्चित रूप ये कहती हैं मैं जैसे ही ये कोर्स पूरा कर लूंगी आपके साथ जरूर शेयर करूंगी... तब तक के लिए ये इंजॉय करें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन