1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मैं अपने करियर के किसी प्रोजेक्ट को कम नहीं आंक सकती : गौहर खान

मैं अपने करियर के किसी प्रोजेक्ट को कम नहीं आंक सकती : गौहर खान

 Written By: IANS
 Published : Mar 14, 2021 02:27 pm IST,  Updated : Mar 14, 2021 02:27 pm IST

अभिनेत्री ने 2009 में रणबीर कपूर-स्टारर 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी।

gauahar khan talks about her career - India TV Hindi
मैं अपने करियर के किसी प्रोजेक्ट को कम नहीं आंक सकती : गौहर खान Image Source : INSTAGRAM: GAUAHARKHAN

गौहर खान का कहना है कि वह अब तक के अपने करियर ग्राफ से किसी भी प्रोजेक्ट को हटाना या कम आंकना पसंद नहीं करेंगी। उनके लिए उनका हर प्रोजेक्ट बहुत अहम है। अभिनेत्री ने 2009 में रणबीर कपूर-स्टारर 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। 

इसके बाद वह 'गेम', 'इशकजादे', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'बेगम जान' जैसी फिल्मों में दिखाईं दीं। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज 'तांडव' के साथ ओटीटी स्पेस में भी डेब्यू कर लिया। इससे पहले वो बिग बॉस 7 भी जीत चुकी हैं। कुल मिलाकर उनके पिटारे में अच्छे प्रोजेक्ट रहे और उन्हें हर बार अपने काम के लिए सराहना भी मिली।

गौहर खान ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

क्या उन्होंने अपने करियर में आगे बढ़ने को लेकर कोई और योजना बनाई थी? इस पर तत्काल जवाब देती हैं, "बिल्कुल नहीं"।

बातचीत के दौरान उन्होंने आईएएनएस से कहा, "जब लोग मेरे काम के बारे में बात करते हैं, तो वे 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर', 'इशकजादे', 'बेगम जान' की बात करते हैं। यहां तक कि लोगों को 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में मेरा गेस्ट अपीयरेंस भी बहुत पसंद आया। तो, चाहे वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो या मेरा कोई और शो, सभी कुछ अद्भुत ही रहे। इसलिए मैं अपने करियर के किसी भी प्रोजेक्ट को कम नहीं आंक सकती क्योंकि एक अभिनेता के तौर पर यह सब कुछ बहुत अच्छे रहे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन